बेरोजगारों के साथ बैंक प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण सरकार की योजनाएं नहीं हो रही क्रियान्वित

विराट24-शासन की योजनाओं को किस तरह से विभाग के लोग पलीता लगाते हैं आए दिन देखने को मिलता है, जिनके कंधों पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन की जवाबदारी होती है उन्हीं के द्वारा पलीता लगाया जाता है, ताजा मामला ग्राम पंचायत कटरा के बेरोजगार विजय कुमार जायसवाल पिता चित्रसेन जायसवाल निवासी कटरा थाना गढ़ जिला रीवा के साथ हो रहा हैं ,वेरोजगार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 5,00000 लोन के लिए आवेदन इंडियन बैंक शाखा कटरा में किया था,, किंतु बैंक द्वारा 20,000 रूपए रिश्वत की मांग की गई किन्तु बेरोजगार रुपए देने में असमर्थ था जिसके कारण लोन बैंक प्रबंधन ने निरस्त कर दिया, जब बेरोजगार शाखा में पहुंचा तो शाखा प्रबंधक द्वारा उसे धमकी दी गई कि तुम्हें झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा जिसकी शिकायत थाना गढ़ में आकर दर्ज कराई गई, एक तरफ रीवा जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की विभिन्न योजनाओं को तत्परता के साथ लागू करने के लिए संबंधित विभाग अधिकारियों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है, किंतु जमीनी स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन के आदेश की अनदेखी करते हुए मनमानी कार्य कर रहे हैं ,कुसी भी बैंक में बेरोजगारों को लोन समय पर प्राप्त नहीं होता, बताया जाता है कि बेरोजगार कर्ज लेकर दुकान बनवा लिया है अब दुकान बनवाने के बाद राशि ना मिलने के कारण युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहा है,, इस तरह से सरकार के प्रति भी बेरोजगारों का आक्रोश फैल रहा है कि केवल दिखावा है। आइए आपको सुनाते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किस तरह से भरी सभा में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की बात कहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *