| बुआ के बेटे ने किया अपहरण 21 लाख की फिरौती मांग कर फैलाई सनसनी पुलिस की घेराबंदी और परिजनों को बैठाने के चलते छोड़कर भागे रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के तहसील की घटना ,रीवा। युवक के अपहरण की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस के हाथ पांव फूल उठे। आनन-फानन में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर युवकों की घेराबंदी करते हुए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी। अपहरणकर्ताओं की पहचान हो चुकी थी, जिसके चलते पुलिस आनन-फानन में आरोपियों के परिजनों को थाने में बैठा लिया, पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी युवक को छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पुरवा गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 4बजे रायपुर कर्चुलियान तहसील के पास से गोलू मिश्रा पिता श्रीकांत मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी बुढवा के परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि काले रंग की क्वालिस कार से आरोपी अश्वनी द्विवेदी पिता ऋषि राज द्विवेदी निवासी मझगवां थाना गढ़ ने अपहरण कर ले गया है। आरोपी के द्वारा 21 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है । आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और आनन-फानन में नाकेबंदी कर दी, साथ ही साइबर की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने पीछा किया तो दूसरी टीम आरोपियों के परिजनों को उठा कर थाना ले आई। पुलिस के द्वारा बनाए गए दबाव के चलते आरोपियों ने युवक को रामनई पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले ,जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में अपहृत युवक गोलू मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाले लाल रंग की गाड़ी से उसे बैठा कर ले गए थे, जो रास्ते में उसके साथ जमकर मारपीट किया है। अपहरण करने वालों की संख्या 3 थी जिसमें अश्विनी द्विवेदी शामिल था । बताया जाता है कि अपहरणकर्ता युवक को अपनी गाड़ी के आगे की सीट में बैठा कर ले गए थे और बीच में गाड़ी बदलकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया था, जिस गाड़ी का पुलिस पीछा कर रही थी वह गाड़ी पुलिस को नहीं मिली है। जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी जिस गाड़ी से अपहरण किए थे उस गाड़ी का किराया भी भागते समय चुकता किया है, जो अपहृत युवक ने देखा है ।सूत्रों की माने तो अपहरण करने वाला अपहृत के बुआ का बेटा है जिसका पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि अपहरणकर्ता के पिता ऋषिराज तिवारी डॉ थे जो रिटायर्ड के बाद खत्म हो चुके हैं ,जिनके बेटे अश्विनी द्विवेदी का कहना है कि रिटायर्ड के समय उन्होंने अपना पैसा बुआ को दे दिया था ,उनकी मौत के बाद अब बुआ उसका पैसा वापस नहीं कर रही है। उन्हीं पैसों की मांग को लेकर युवक का अपहरण किया था, हलांकि पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल युवक की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वर्जन युवक के अपहरण की जानकारी मिली थी जिसके बाद नाकेबंदी कर पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने रामनई पेट्रोल पंप के 1 किलोमीटर पहले ही युवक को उतार कर भाग निकले हैं। अपहृत के साथ मारपीट की गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृगेंद्र सिंह के थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियानReplyForward | |