बिन विवाहित किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, नवजात को छोड़कर भागी

विराट24- गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्चे को छोड़कर माँ भाग निकली, वार्ड के चिकित्सकों ने सीएमओ को जानकारी दी तो पुलिस को सूचना दी गई है, उक्त मामले को लेकर सीएमओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिक बच्ची को सिरमौर थाना क्षेत्र से प्रसव पीड़ा होने के चलते लाया गया था ,जिसने बच्चे को जन्म दिया है।बच्चे को तकलीफ होने के चलते गहन इकाई वार्ड में भर्ती किया गया है, सुबह जानकारी हुई कि उसकी मां लापता है ,जिस की जानकारी अमहिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मां की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि उक्त किशोरी बिन ब्याही मां बनी और नवजात को छोड़कर रफूचक्कर हो गई है।