बिना कागजातों के अवैध चल रही है एंबुलेंस पकड़ाई

संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे एंबुलेंस संचालक

एंबुलेंस संबंधित दस्तावेज ना दिखाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

-रीवा जिले में सायरन बजाते हुए सैकड़ों एंबुलेंस दिनभर फर्राटे मारती है, इन एंबुलेंस संचालकों के द्वारा एक संगठित गिरोह बनाया गया है जो संजय गांधी अस्पताल के चारों तरफ फैला हुआ है, एंबुलेंस चालक मनमानी मरीजों के परिजनों से पैसे वसूलते हैं ,अभी विगत दिनों ही नए एंबुलेंस संचालक के खिलाफ एक गिरोह बंद होकर शिकायत की थी जबकि एंबुलेंस संचालकों के पास ना तो दस्तावेज है ना किसी प्रकार के संगठन के कागजात और ना ही अस्पताल परिसर मैं एंबुलेंस खड़ा करने की परमिशन, इसके बावजूद संगठन बनाकर मरीजों के परिजनों के साथ लूटपाट कर रहे है। बताया जाता है कि एंबुलेंस संचालकों का निजी नर्सिंग होम से सांठगांठ रहती है जिसके चलते रीवा जिले से बाहर ले जाने वाले एंबुलेंस संचालक भी मनमानी करते हुए ऐसे लूट खसोट करने वाले नर्सिंग होम में मरीजों को पहुंचा देते हैं, विगत दिनों संजय गांधी अस्पताल से मरीज को जबलपुर लेकर पहुंचे मरीज के परिजन ने ऐसी ही शिकायत की थी ।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिछिया थाना प्रभारी ने एंबुलेंस चालकों से एंबुलेंस के संबंध में दस्तावेज मांगे है।अगर दस्तावेज नही गए तो इनके खिलाफ कार्यवाही होगी। आपको बता दें कि दिनभर शहर में सायरन बजाते हुए एंबुलेंस वाहन दौड़ते हैं ,चाहे मरीज हो या खाली हो ,फर्राटे मार ते चालक नियम कानून की धज्जियां उड़ाते रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *