बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन सगे भाई घायल

बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन सगे भाई घायल

रीवा । मोटरसाइकिल से घर लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंगा होटल के सामने की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार लल्लू कोल पिता बुद्ध सेन कोल उम्र 40 वर्ष अपने भाई नागेश्वर कोल और रामगोपाल के साथ रीवा से गृह गांव ग्राम महमूदपुर थाना मनगवां जा रहा था बुधवार की रात्रि मोटरसाइकिल सवार रात करीब 10बजे बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंगा होटल के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। घटना में तीनों भाइयों को गंभीर चोट पहुंची है, जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही गांव  से लगभग एक सैकड़ा महिला पुरुष संजय गांधी अस्पताल पहुंचे जिनके द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश करने की मांग पुलिस से की गई है।
फ़ोटो
0000000000000000

निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा
बहुमंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा लोहे का छड़
श्रमिक के हुआ गंभीर रूप से घायल

रीवा। गुरुवार की सुबह सिरमौर चौक स्थित समदड़िया बिल्डर के द्वारा बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब  ऊपरी माले से  भारी भरकम छड़ गिरा और नीचे काम कर रहे श्रमिक  के सिर में धस गया।  आनन-फानन में साथी श्रमिकों ने उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी, श्रमिक की हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने ऑपरेशन थिएटर में ले गए और ऑपरेशन किया गया। बताया जाता है कि छड़ सिर में घुसने के चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश सिंह निवासी छिबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना समदड़िया बिल्डर की सिरमौर चौराहा स्थित बहुमंजिला भवन में कार्य कर रहा था, गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उपरी मंजिल से भारी भरकम क्षण नीचे गिरा जो कार्य कर रहे श्रमिक के सिर में धस गया , जिसके चलते श्रमिक लहूलुहान हो गया और घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर गया ,घटना के बाद बिल्डर के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया और उसे छोड़ कर भाग निकले, साथी श्रमिकों ने परिजनों को सूचना दी तो करीब 1 घंटे बाद भी बिलखते हुए श्रमिक के परिजन  संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, घायल श्रमिक के भाई राजू सिंह ने बताया कि बिल्डर के द्वारा किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलभ्ध नही कराए जा रहे हैं। बहुमंजिला निर्माणाधीन भवन में भाई रमेश कार्य कर रहा था जबकि उसके ऊपरी माले में छड़ लोड किए जा रहे थे, वही क्षण नीचे गिरा और भाई के सिर में धस गया।  घायल के भाई ने आरोप लगाया कि बिल्डर के द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जाता जिसके चलते श्रमिक काम छोड़कर नहीं जा पाते और मजबूरी में बिना सेफ्टी उपकरण के जान की परवाह किये बिना  कार्य कर रहे हैं। वही साथी कर्मचारियों ने भी बिल्डर के द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि बिल्डर के द्वारा सिरमौर चौक में बहुमंजिला जिस बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है इसके  उसी स्थान पर  पुराने भवन को गिराते समय भी एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा उपरी मंजिल से गिरकर अपनी जान गवां चुका है। वही एक और  श्रमिक जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अमहिया पुलिस पहुंची और घायल के स्वास्थ्य संबंध में परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत किया है हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
फ़ोटो0000000000000000ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *