विराट24-खबर रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से है ,जहां पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और खाली कारतूस के साथ बरामद किया है, बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हनुमना थाना क्षेत्र के मोटवा पहाड़ी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहै है ,सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और युवको को धर दबोचा, तलाशी लेने पर युवको के पास से देशी कट्टा और खाली कारतूस बरामद हुई है ।पकड़े गए युवक की पहचान बादल कुमार कोल पिता उमेश कॉल निवासी वार्ड क्रमांक 15 नईगढ़ी और विक्रम कोल पिता राजेश कोल निवासी हार्दि खुर्दू थाना नईगढ़ी के रूप में हुई है ,दोनों युवक किसी बड़ी वारदात की फिराक में कट्टा लेकर घूम रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है पूछताछ में पुलिस को बड़े खुलासा होने की संभावना है