प्रेम प्रसंग की शंका के चलते घर में घुसे युवक का काटा गुप्तांग वाटल में लेकर पहुंचा अस्पताल सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया में हुई घटना ]तेज रफ्तार कार हाईवा से टकराई चालक घायल कार के उड़े परखच्चे बड़ी घटना टली

तेज रफ्तार कार हाईवा से टकराई चालक घायल
कार के उड़े परखच्चे बड़ी घटना टली

virat24 रीवा। सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ में उस समय सनाका  खिंच गया जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार रोड के किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और कार में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और  उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया,  मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर की तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 17 सीए 3078 का चालक  तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जैसे ही सगरा देसी शराब की दुकान के पास कृष्णा स्टूडियो के सामने पहुंची सड़क के किनारे खड़े हाईवा को पीछे से टक्कर मार दिया । चालक की पहचान शिवम पाठक निवासी रीवा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक नसे में था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था, गनीमत रही कि घटना दुकान के सामने हुई जहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जिससे युवक की जान बच गई।
फ़ोटो
00000000000000000
प्रेम प्रसंग की शंका के चलते घर में घुसे युवक का काटा गुप्तांग
वाटल में लेकर पहुंचा अस्पताल
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया में हुई घटना

virat24 ,रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया है। जो सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया का रहने वाला है। घायल के परिजन साथ में उसका गुप्तांग बोतल में भरकर लाए है, जिसे चिकित्सकों के द्वारा रिप्लांटेशन करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश साकेत उम्र 45 वर्ष निवासी सेमरिया गुरुवार की रात करीब 10,30 बजे अपने खेत में पानी लगाने गया था, जहां मोटर्स चालू कर करीब 11 बजे घर की तरफ लौट रहा था, इसी दौरान गांव की एक महिला ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि उसके घर में जहरीला सर्प घुसा है । उसके घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं है ,उसे डर लगरहा है ।  महिला के द्वारा शर्प घुसने की बात सुनकर  रमेश साकेत उसके घर मदद करने पहुंचा और  महिला से बात कर ही रहा था तभी पहले से घात लगा कर  बैठा महिला का पति और बेटे ने धक्का मारते हुए अंदर ले गए  और उसके साथ जमकर मारपीट की। जब रमेश अचेत हो गया तो महिला को हंसिया देकर उसका गुप्तांग कटवा दिया। खून से लहूलुहान युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उपचार के लिए सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने सीधी के लिए रेफर कर दिया।  मामला पेचीदा देख सीधी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जहां चिकित्सकों की टीम युवक के गुप्तांग का रिप्लांटेशन करने का प्रयास कर रही है।
प्रेम प्रसंग के चलते गुप्तांग काटने का अंदेशा
सीधी जिले का यह चौथा मामला है जब किसी महिला के द्वारा पुरुष का गुप्तांग काटा गया है, विगत वर्ष एक महिला ने गुप्तांग काटकर पहाड़ में फेंक दिया था, वही घर में घुसे एक और व्यक्ति के साथ भी उसकी महिला मित्र ने गुप्तांग पर हमला कर दिया था, यह चौथी घटना फिर दोहराई गई है जहां व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया गया। इसके पहले मझौली में भी प्रेम प्रसंग के चलते ही पति ने पत्नी का सिर कलम कर थाना पहुंच गया था। दिल दहलाने वाली घटना से जहां क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है, वही बढ़ रहे महिला अपराधों की तरफ भी इशारा कर रहा है। बताया जाता है कि सेमरिया में हुई घटना भी प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है, जहां घर में मिले युवक का महिला के पति और बेटों ने पकड़कर महिला से ही गुप्तांग कटवा दिया। फिलहाल पुलिस ज्वाला उसके बेटे सोनू और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वर्जन सीधी जिला चिकित्सालय से एक युवक को रेफर किया गया है, जिसका गुप्तांग कटा हुआ है, वह अपने साथ में लाया है, चिकित्सको की टीम रिप्लांटेशन करने का प्रयास कर रही है मरीज खतरे से बाहर है।
फ़ोटो
0000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *