पुलिस लिखी गाड़ी सवार युवकों ने पेट्रोल भरा कर भागे सीसीटीवी में घटना कैद
रीवा -बदमाशों की इतने हौसले बुलंद है कि जहां चोरी लूट की घटनाएं घटित हो रही हैं अब दिनदहाड़े पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डाला कर भी बदमाश रफूचक्कर हो जाते हैं, ताजा मामला गढ़ थाना क्षेत्र में आया है, जहां पुलिस लिखी गाड़ी सवार युवक पहुंचे और बिना नंबर की गाड़ी में पेट्रोल डाला कर रफूचक्कर हो गए ,पेट्रोल पंप कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गए, बताया जाता है कि 5000 का पेट्रोल डलवा कर आरोपी फरार हो गए हैं ,पूरी घटना पेट्रोल टंकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई है,सुनते हैं पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मचारी का क्या कहना है।