पुलिस कप्तान टीम के साथ उतरे सड़क मेंलॉक डाउन का पूर्णता पालन कराने किया शहर भ्रमण

पुलिस कप्तान टीम के साथ उतरे सड़क मेंलॉक डाउन का पूर्णता पालन कराने किया  शहर भ्रमण
virat24, रीवा। शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक किए गए लाक डाउन का पूर्णतया पालन कराने के लिए शुक्रवार की शाम से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट थी। शहर में एनाउंस कर गाइडलाइन का पालन करने और बिना आवश्यक कार्य के बाहर निकलने के वालो से अपील कर रही थी । 6 बजते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ,डीएसपी मनोज वर्मा शहर के सभी थाना प्रभारी   शहर का भ्रमण किया। पूर्णतह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस  प्रयास कर रही है ।भीड़ भाड़ वाले इलाकों में बिना आवश्यक कार्य के निकलने वालों को समझाइश दी गई। पुलिस की शक्ति को देखते हुए हालांकि ज्यादातर लोग घरों के अदंर पहुंच गए ,लेकिन जो भी दुकान दफ्तरों में फंसे थे उन्हें पुलिस परिचय पत्र देखते हुए सुरक्षित घर जाने दिया। बताया जाता है कि शनिवार और रविवार को पुलिस प्रशासन कड़ाई से लोक डाउन का पालन कराएगी। गौरतलब है कि कोरोनावायरस को आम जनमानस में फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने 60 घंटे का टोटल लॉकडाउन घोषित किया है जो शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने लॉकडाउन के संबंध में बताया  कि जिस तरह से कोरोनावायरस के पेसेंटो की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए अब जनता को एक ही रास्ता है कि वह गाइडलाइन का पालन करें और घरों में रहे, इसके बावजूद अगर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करती है तो कोविड-19गाइड लाइन का पालन न करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से अपील की है कि अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।
शहर में बनाए गए 40 मुख्य जांच पॉइंट
लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने शहर में 40 जांच पॉइंट बनाए हैं ,जहां लॉकडाउन के समय पुलिस बल तैनात रहेगा ,अति आवश्यक कार्यों को छोड़कर बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ,वहीं प्रशासन ने अपील की है कि आवश्यक कार्य के निकलने वालों को अपने साथ संस्था से जारी किए गए कार्ड अपने साथ रखने होंगे ऐसा ना पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *