पिस्टल से फायर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

घर में बधी दो दर्जन से अधिक बकरियां चुरा ले गए बदमाश

विराट24 रीवा। जिले में पशु तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जहां बदमाशों के द्वारा घरों में बंधे भैंस और अन्य जानवरों को वाहनों में लोड कर ले जाते हैं ,वही भेड़ और बकरियों की चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। खासकर गोविंद गढ़, सिरमौर ,जवा, हनुमना थाना क्षेत्र में कई ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है ,लेकिन आरोपी पकड़े नहीं गए। ताजी घटना हनुमना थाना क्षेत्र के बिझौली की है। जहां पशुपालक के घर बांधी 30 बकरियां चोरी हो गई ,घटना की जानकारी सुबह हुई तो किसान के होश उड़ गए ।आसपास तलाश करने पर जब कहीं जानकारी नहीं मिली तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार तीरथ प्रजापति पिता मानिक लाल निवासी बिझौली के घर से बदमाश लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमती बकरियां चुरा ले गए। बताया जाता है कि किसान के परिवार के भरण-पोषण का माध्यम ही उक्त बकरियां थी, जो चोरी हो गई है।फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

0000000000

बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से किया हमला

विराट24-रीवा। बाजार से घर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर अज्ञात युवकों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया ,शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले । घटना जवा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार लालमणि कोल पिता राजाराम कोल उम्र 30 वर्ष निवासी सलैया थाना जवा के साथ बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

00000000

हत्या का आरोपी हवाई फायर करते सोशल मीडिया में किया वीडियो अपलोड
स्वत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विराट24 न्यूज़ रीवा । सोशल मीडिया में एक युवक के द्वारा हवाई फायर करते हुए का वीडियो अपलोड किया गया था, जो चर्चा का विषय बना हुआ था, उक्त वीडियो के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली ,जिसके बाद संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया। साइबर की मदद से वीडियो अपलोड करने वाले युवक की पहचान की गई। शिनाख्त होते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।पकड़े गए आरोपी की पहचान रोशन गुप्ता उर्फ रोशन रॉक्स पिता विकास गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी अमहिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त आरोपी जनता के बीच में दहशत फैलाने के नियत से पिस्टल के साथ अपने वीडियो बनाकर वायरल करता था ,जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने अमहिया थाना प्रभारी को कार्यवाई करने का निर्देश दिया था, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अमहिया पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित एमपी बी कार्यालय रोड में युवक की लोकेशन मिली , जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जाता है कि पकड़े गए युवक के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं ,पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और पिस्टल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ,उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल सहायक उपनिरीक्षक प्रेम शंकर द्विवेदी आरक्षक पीयूष मिश्रा आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्जन

सोशल मीडिया में हवाई फायर करते एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो उक्त आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया था, साईं वार की मदद से आरोपी की पहचान कर पकड़ लिया गया है ,जिससे पूछताछ की जा रही है। युवक के खिलाफ अन्य थानों में कितने अपराध दर्ज है उसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

शिवा अग्रवाल थाना प्रभारी अमहिया

000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *