पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आबकारी एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार virat24, रीवा आबकारी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया, मिली जानकारी के अनुसार लौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र का फरार आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ ननकू पिता इंद्र बहादुर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी उचेहरा थाना लौर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लेलिया , युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, पकड़े गए आरोपी खिला 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आपको बता दें कि युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज था जिसमें फरार चल रहा था और आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के मामले में पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। 000000000000000000 नशीली कफ सिरप के साथ मोटरसाइकिल सवार युवक गिरफ्तारपुलिस को चकमा देकर एक भागा vitat24,रीवा। मऊगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अपाचे सवार युवको को रोक कर तलाशी लेने का प्रयास किया तो पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल में बैठा युवक भाग निकला। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ कर बोरी के अंदर रखे कार्टून की तलाशी ली तो 96 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। जिसकी कीमत 11400 बताई जाती है ।युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मयंक त्रिपाठी पिता प्रदीप कुमार त्रिपाठी निवासी मऊगंज बताया जाता है, जबकि दूसरा आरोपी लालगंज मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का बताया जाता है जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है। 00000000000000000 लाइट बंद करने को लेकर हुआ विवाद महिला के साथ मारपीट एससी एसटी एक्ट मामले में महिला गिरफ्तार virat24 ,रीवा। घर के सामने जल रहे बल्ब को बंद करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। घटना की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई तो पुलिस मारपीट और एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और बेटा फरार बताया जा रहा है, घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक चार की बताई जाती है । मिली जानकारी के अनुसार सोनिया रावत पति विजय शंकर रावत उम्र 29 वर्ष का पड़ोसी विद्या देवी पांडेय पति विष्णु पांडेय और पुत्र सागर पांडेय के साथ शनिवार की रात्रि विवाद हो गया। अकेली महिला के साथ तीनों ने मिलकर मारपीट की थी, जिसमें घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विंध्या देवी पांडे को हिरासत में ले लिया है जबकि दो अन्य फरार बताए जाते हैं। 00000000000000000
शातिर चोर मंडली गिरफ्तार दो लाख कीमती चोरी के मोबाइल 3 बाइक बरामद virat24,रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र में विगत दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। हाल ही में पैथोलॉजी से लगी मोबाइल दुकान में लगभग दो लाख कीमती मोबाइल चुराकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की तलाश शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टिकुरी से रात एक मोटरसाइकिल चोरी हुई है जबकि दूसरी मोटरसाइकिल बदमाशों ने घटनास्थल पर ही छोड़ दिया है। इसके बाद पता चला कि नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती में एक चोरी की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है, पुलिस साइबर की मदद से बाइक और मोबाइल दुकान में चोरी की कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया तो मऊगंज थाना क्षेत्र के फूल करण सिंह निवासी युवक धनंजय सिंह के संबंध में जानकारी हुई, जिसे पकड़ कर पूछताछ किया गया तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को कबूल कर लिया, युवक की निशानदेही पर तीनों को पकड़ा गया जिनसे चोरी के लगभग 20 मोबाइल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 200000 बताई जाती है। पकड़े गए बदमासो ने पुलिस को बताया कि चारों युवक फूलकरण सिंह के रहने वाले हैं, हाल में दो युवक सतना में रह रहे है। घटना दिनांक को सतना से चोरी की मोटरसाइकिल लेकर रीवा पहुंचे जहां उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया तो टिकुरी के पास एक टीवीएस गाड़ी खड़ी देखी, जिसे चुरा लिया और अपनी गाड़ी उसी स्थान में छोड़ दिया , छोड़ी गई गाड़ी भी सतना से चोरी की गई थी, इसके बाद चोरी की गाड़ी लेकर मनगवां पहुचे जहाँ मोबाइल दुकान में वारदात के समय उपयोग की गई, जिसे बहुती में छोड़कर भाग निकले थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया ।गौरतलब है कि 17 फरवरी की रात मनगवां निवासी राजीव सोनी पिता राममिलन सोनी उम्र 30 वर्ष में शिकायत दर्ज कराया था कि उनकी पैथोलॉजी की दीवाल तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और बगल में संचालित मोबाइल दुकान से लाखों रुपए कीमती मोबाइल चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस मिले फुटेज और साइबर की मदद से आरोपियों तक पहुंची और चोरी का सामान बरामद हुआ।
00000000000000000000 मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम virat24 ,रीवा । घर के पास खेलते खेलते अचानक मासूम को उल्टी हुई और उसकी अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू की है । घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के दादर गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार दिनकर कोरी पिता बसंत कोरी उम्र 4 वर्ष निवासी रहट शनिवार को अचानक उल्टी किया और अचेत होकर गिर गया, जिसे परिजन लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मासूम पड़ोस में गया था जहां से लौटने के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।शंका होने पर पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है।0000000000000000ReplyForward | | |