
पर्यटक क्षेत्र हुआ शर्मसार कार में युवती के साथ दुष्कर्म
Virat24 news अलवर। एक युवती दिल्ली से बाइक पर अपने दोस्त के साथ आई थी। अलवर में जयपुर रोड पर उमरैण के पास अचानक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसी दौरान दिल्ली नंबर एक कार में आए युवकों ने युवती को अगवा कर लिया।
आरोपी युवक युवती को अपने साथ सिलीसेढ़ झील के पास ले गए। वहां कार में युवती के साथ गैंग रेप किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने नाकाबन्दी करवाई और कार सवार दो आरोपियों को बानसूर थाना पुलिस ने ततारपुर क्षेत्र में पकड़ लिया। आरोपियों को सदर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस युवती से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों युवकों को भी सदर थाने में लाया गया है। जहां उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल को भी पुलिस चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का सिलीसेढ़ झील के पास दोनों युवकों से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें 10 हजार रुपए का लेनदेन का जिक्र झगड़े में आ रहा था। इस झगड़े के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को यह जानकारी दी है। इसलिए पुलिस इस मामले को गैंगरेप के अलावा भी दूसरे एंगल से जोड़कर जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटनक्रम की सूचना दी थी। इसके बाद दो युवकों को बानसूर से डिटेन किया है। युवती की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।युवती थाने पहुंच गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। युवती रिपोर्ट देने की बात कह रही है। पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है।।Attachments area