मऊगंज। गत दिवस थाना परिसर में ईद और परशुराम जयंती को मद्देनजर रखते हुए मऊगंज एसडीएम एपी द्विवेदी व एसडीओपी नवीन दुबे की अध्यक्षता और तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय, थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक नगेन्द्र यादव,मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पटेल, कुंवर सिंह की मौजूदगी में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे ईदगाह में साफ सफाई,पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

वहीं अधिकारियों ने शान्ति पूर्ण तरीके और आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की लोगो से अपील किया।
इस दौरान कांग्रेस पार्षद विश्वनाथ मिश्रा, व्यापारी संघ अध्यक्ष छेदीलाल गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि बालकदास गुप्ता,भाजपा अध्यक्ष सलेंद्र गुप्ता,कांग्रेस अध्यक्ष विद्या चरण दुबे,भाजपा नेता राजाराम गुप्ता,मऊगंज सदर समीद खान,बजीर हाफिजी व काफी संख्या में मऊगंज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
