विराट25- रीवा जिले में अपराधियों के इतने हौसले बुलंद है कि अब आम व्यक्ति के साथ-साथ पुलिस पर भी हमला करने से संकोच नहीं करते, ताजा मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के बनकुइया का है जहां पुलिस की एफआरबी को लोकेशन मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है ,पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि पति-पत्नी का विवाद है ,मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को एफआरबी वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी, विवाद इतना बढ़ा कि मौके से पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा, हालांकि किसी के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था पति के द्वारा ही गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई है, मामले की जांच की जा रही है, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।

