पति को गैर औरत के साथ रंगरेलियां मनाते पत्नी ने पकड़ा
दोनों के साथ की मारपीट
virat24, रीवा ।अस्पताल चौराहे के पास बीती रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आशिक मिजाज पति को दूसरी औरत के साथ रंगरेलियां मनाते पत्नी ने पकड़ लिया। आशिक मिजाज पति को गैर महिला के साथ देखते ही पत्नी आग बबूला हो गई और पति के ऊपर भूखी शेरनी की तरह टूट पड़ी। देखते ही देखते तमाशबीनों का मजमा लग गया और कुछ लोग बीच बचाव करना शुरू कर दिया, लेकिन क्रोध में जल रही महिला पति और उक्त युवती के साथ जमकर मारपीट की। हालांकि पति और उसकी प्रेमिका ने भी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए बाल पकड़कर घसीटा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि संजय गांधी अस्पताल में तैनात मुन्ना नाम का कर्मचारी दूसरी औरत के साथ रंगरेलियां मना रहा था ,जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई वह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। यहां तक कि बीच-बचाव करने वालों के साथ भी झुकी हुई, इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए प्रेमिका भाग निकली। घटना की शिकायत किसी के द्वारा थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि संजय गांधी अस्पताल कि नीचे पार्किंग और अस्पताल कालोनी रोड के किनारे अक्सर लोग रंगरेलियां मनाते मिल जाते हैं, जिनमें ज्यादातर अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल रहते है। उक्त घटना के बाद आशिक मिजाज कर्मचारियों की हालत खराब हो गई है।
फ़ोटो