नौकर की शिकायत पर मालिक और सहयोगियों के खिलाफ मारपीट एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज
virat24, रीवा। दुकानदार के द्वारा टैक्स चोरी और आय छिपाने की नियत से दुकान दार के द्वारा नौकर के नाम से लेनदेन किया जा रहा था, लंबे समय से चल रहे इस कारोबार मैं नौकर की नियत डोल गई और वह 50000 लेकर चंपत हो गया । मालिक के द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव के बावजूद जब पैसा वापस नहीं किया तो वह अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और घर में घुसकर मारपीट करते हुए नौकर के घर रखी मोटरसाइकिल लेकर चला आया। घटना की जानकारी नौकर ने संबंधित थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने घर के अंदर घुस कर मारपीट एससी एसटी एक्ट और मोटरसाइकिल छीनने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित कन्हैया ड्रेसेस के संचालक भगवान दास लालवानी, कृष्ण लालवानी और श्यामू कुकरेजा के खिलाफ गोविंदगढ़ खाने में प्रभु चौधरी पिता बिरजू चौधरी निवासी दिहिया नरसिंहपुर की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया गया। बताया जाता है कि दुकानदार लंबे समय से अपने कर्मचारी के खाते में लेनदेन कर रहा था विगत कुछ समय बाद लगभग 50000 लेकर नौकर फरार हो गया जिसकी तलाश करते हुए तीनों व्यक्ति ग्रह ग्राम पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की है।
000000000000000000
नंबर प्लेट लिखवाने में हुआ विवाद दुकानदार के साथ मारपीट
virat24, रीवा। गाड़ी में नंबर लिखवाने को लेकर दुकानदार और गाड़ी मालिक के बीच विवाद हो गया, इसी दौरान दुकानदार ने ग्राहक के साथ मारपीट कर दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के पकरा गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पांडेय उम्र 46 वर्ष निवासी पकरा अपने गाड़ी में नंबर लिखवाने गुल्ली मुसलमान निवासी पथरिया के पास पहुंचा था, जहां नंबर लिखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो गुल्लू मुसलमान ने राठ से हमला कर दिया ,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मऊगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
0000000000000000000
शहर में असामाजिक तत्वों का लगता है जमावड़ा
योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है हमलापुलिस की अनदेखी के चलते हो रही वारदात
जागरण
virat24, रीवा शहर में इन दिनों एक दर्जन ऐसे स्थान हैं जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, पान चाय और सिगरेट पीने के बहाने झुंड में असामाजिक तत्व एकत्र होते हैं और योजना बनाकर मारपीट और गोली चलाने जैसी वारदात को अंजाम देते है। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेही मोहल्ले में संचालित क्षमा होटल के पास इनके अड्डो के लिए सबसे ज्यादा चर्चित है। आए दिन सुभाष चौक, क्षमा होटल,नीमचौराहा के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती है, 2 दिन के अंदर लगातार मारपीट और गोली चलने की घटना घटित हो चुकी है, इसके बावजूद पुलिस देर रात तक दुकानों के सामने एकत्र लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते बीती रात 12 बजे आधा दर्जन युवकों के बीच विवाद हुआ और गोली चली जिसमें दो युवक घायल हुए है। वही कॉलेज चौराहा दूरभाष केंद्र के सामने दिनभर नशेड़ीयो का जमावड़ा लगता है, जहां शहर के नामी नशेड़ी एकत्र होते हैं और पूरे अपराधों की योजना बनाते है। विगत दिनों हांका अभियान के तहत यहां से शासन ने इन्हें खदेड़ दिया था, लेकिन इन दिनों फिर एकत्र होने लगे है। अगर बात करें रसिया मुहल्ले के हॉकर्स कार्नर की तो सुबह से देर रात तक पूरे शहर के आवारा बिगड़े रहिस जादे यहां एकत्र होते है। जो कार्नर के साथ साथ पूरे रोड में गाड़ियां खड़ी कर निकलने वालों से बदसलूकी करते है। और कोई विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते है।इसी स्थान से लगा न्यायालय, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त कार्यालय होने के बावजूद न तो थाना पुलिस और न यातायात पुलिस को इनकी भीड़ दिखाई नहीं देती है। हाल ही में कोठी कंपाउंड मंदिर के पास वृद्ध की हत्या और गोली चलने की घटना घटित हो चुकी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रा मुहल्ले में स्थित सुनील ढाबा के सामने जेपी मोड़ में कोरेक्सी एकत्र होते है।,, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, धोबिया टंकी समान तिराहा,तकिया, जनता कॉलेज के सामने कुछ ऐसे चर्चित स्थान है जहां दर्जनों अपराधिक किस्म के युवक मजमा लगा कर बैठते हैं , कई घटनाओं वे यहां एकत्र होने वालों के नाम सामने आ चुके है।
0000000000000000000भाजपा नेता की बिना दस्तावेजों के पकड़ी गई गाड़ी
मंडल अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिखाई विधायक की धौस
virat24, रीवा। पुलिस के द्वारा इन दिनों वाहनों की सघन जांच की जा रही है, जिसमें दस्तावेज और मास्क की अनिवार्यता से जांच की जा रही है। सोमवार को सिविल लाइन थाना के सामने यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही जांच के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक वकील और एक भाजपा के नेता को पुलिस ने बिना दस्तावेज और मास्क ना होने के चलते रोक लिया । हालांकि मीडिया कर्मियों के मौजूद होने के चलते दोनों की एक नहीं चली और जुर्माना भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी गई। लेकिन घंटों चले जोर सिफारिस के चलते तमाशबीनो का मजमा लग गया। हंगामा करने वाला कोई और नही बल्कि सेमरिया बिधायक केपी त्रिपाठी के खास भाजपा मंडल के अध्यक्ष बताए जाते है। जिनके द्वारा सेमरिया विधायक को फोन लगाकर जांच कर रहे अधिकारियों पर धौंस दिखाई लेकिन जब पूरी घटना मीडिया के कैमरे में कैद होने लगी तो विधायक ने भी अधिकारियों से बात नहीं की। अंत में मंडल अध्यक्ष ने चालान कटवाया और चलते बने। बताया जाता है कि भाजपा नेता ने पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाही को ही गलत ठहरा दिया। आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को विशेष कार्यक्रम के तहत 2 मिनट जो जहां है रुक कर मास्क लगाने और दूसरों को लगाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया है। वहीं निचले स्तर के छोट भैया नेता ही मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के निर्देश को ही गलत ठहराते हुए अपने आपको सबसे बड़ा बताते हुए पुलिस को धौस दिखाने लगते है।
फ़ोटो
000000000000000000
जमीन की नाप करने पहुंचे राजस्व अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने की झुमा झटकी
तनाव की स्थिति को देखते हुए पहुंचा भारी पुलिस बल
समझाइस के बाद मामला हुआ शांत
virat24, रीवा । पट्टे की जमीन के नाम जोख करने पहुंचे राजस्व अमले के साथ स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए जमकर धूमा झटकी कर दी और नाप जोक करने वाले अधिकारियों के सामने महिला बच्चे और पुरुष खड़े हो गए। विरोध को देखते हुए टीम ने पुलिस को सूचना दी तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच घंटों नोकझोंक हुई । कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जब कड़ा रुख अपनाया जिसके बाद मामला सांत हुआ। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर मोहल्ले की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार गुलाम हुसैन नाम के व्यक्ति के द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन का आवेदन दिया गया था, जिसकी नापजोख करने राजस्व की टीम पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने आम रास्ता बताते हुए नाप करवाने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गुलाम हुसैन ने उक्त आम रास्ते की जमीन को पैसे देकर अपने नाम करा लिया है। अब दबाव बनाकर उनके आम रास्ते को बंद करने के नियत से नाप करा रहा है। मोहल्ले के निवासी साधु राम सिगोते ने बताया कि आम रास्ते को गुलाम हुसैन ने अपने नाम करा लिया है अब वह मार्ग बंद करना चाहता है। जिससे मंदिर और उनके घरों को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा । विवाद को देखते हुए मौके पर थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद राजस्व की टीम ने नाप जोक किया और मामला शांत हो गया। बताया जाता है कि उक्त जमीन का अभी भी न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
फ़ोटो
00000000000000000
| ReplyForward |