नौकरी पेशा युवती को ससुराल वालों द्वारा शारीरिक मानसिक किया जा रहा प्रताड़ित

नौकरी पेशा बहू को दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित

शारीरिक मानसिक प्रताणित करने की दर्ज कराई शिकायत

विराट24न्यूज़ ,रीवा। सरकार महिला सुरक्षा और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, लेकिन आज पढ़ी-लिखी बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। जहां घरों में प्रताड़ित हो रही है, वहीं शादी विवाह करने के बाद धन के लालची ससुराल वाले भी प्रताड़ित कर रहे है।एक ऐसा ही मामला समान थाना क्षेत्र में सामने आया है ,जहां नौकरी पेशा बहू ने सास ,ससुर ,ननद और पति पर शारीरिक मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाई है। पुलिस ने नव विवाहिता के आवेदन की जांच करने के बाद 498, 354 ,294, 323 ,506 ,34 की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है । नवविवाहिता ने ससुर और पति पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पलीया त्रिवेणी सिंह थाना मऊगंज वर्तमान में गायत्री स्कूल के पीछे नेहरू नगर थाना समान मे रह रही युवती ने आरोप लगाया है, जिसका विवाह 28 नवंबर 2017 को सौरव सिंह गहरवार निवासी पलिया त्रिवेणी सिंह मऊगंज के साथ संपन्न हुआ था ,जो वर्तमान में ग्वालियर में रह रहा है, पीड़िता की शादी में 15लाख रुपए की मांग हुई थी, लेकिन उसके परिवार के लोगों ने देने में असमर्थता व्यक्त करते हुए 11लाख रुपए में तय किया था। नव लाख रु का चेक और दो लाख नगद दिए गए थे, हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।बिदा होकर ससुराल पहुंची तो उसके साथ सुशीला सिंह परिहार, बहन सुप्रिया सिंह ससुर सुरेंद्र सिंह प्रताणित करते हुए चार लाख रु मायके से लाने का दवाव बनाने लगे। इतना ही नहीं पति और ससुर पर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाते हुए अमानवीय कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता की माने तो शादी के बाद से ही उसे ताने दिए जा रहे थे।हद तो तब हो गई जब वह होली में ससुर के द्वारा की जा रही छेड़छाड़ की शिकायत पति से की तो पति ने भी उसके साथ मानवीय कृत्य किया । परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत की तो दोनों पक्षों से लोग होटल में बैठकर समझौते की बात कही। जब पीड़िता रिस्तेदारो के सामने बताया कि पति का किसी दूसरी लड़की से चक्कर है ,जिसके साक्ष उसके पास है तो पति सौरव सिंह रात्रि में उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी ,नवविवाहिता को शंका है कि उक्त लड़की के साथ उसके पति के नाजायज संबंध जिसके चलते उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

00000000000

घर में तेल लगाकर घर गृहस्ती का सामान चुरा ले गए बदमाश

विराट24न्यूज़ रीवा । जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि जहां दिनदहाड़े लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।वही सोते समय सेध लगाकर घर गृहस्ती का सामान भी चोरी करने लगे है। ताजी घटना मनगवां थाना क्षेत्र के धबैया गांव की है। जहां परिवार सोता रहा और बदमाश घर के पीछे की दीवार तोड़कर घुसे और घर गृहस्ती का सामान भी साफ कर दिया , जिसे देखकर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई ।आसपास तलाश की तो घर में सेध लगे होने की जानकारी मिली, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ धोबी पिता रामसेवक धोबी निवासी धबैया थाना मंनगवा के घर से बदमाशों ने गैस सिलेंडर पंखा बर्तन और अन्य गृहस्ती का सामान चुरा ले गए।

00000000

नकली आयल बेचने वाले के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज

विराट24न्यूज़ रीवा । आयल कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है कि नफीस ऑटो पार्ट्स का संचालक व उसके साथियो के द्वारा डब्लिकेट आयल बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा था ,लगातार मिल रही शिकायत के बाद कंपनी अपने कर्मचारियों से पड़ताल कराई तो उक्त दुकानदार द्वारा नकली आयल बेचने की जानकारी हुई। तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश चंद्र पिता सूरजपाल निवासी नई दिल्ली की शिकायत पर पुलिस ने नफीस ऑटो पार्ट्स के संचालक व अन्य के खिलाफ कॉपीराइट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है ।बताया जाता है कि दुकान संचालक लंबे समय से सेमरिया क्षेत्र में डुप्लीकेट आयल की बिक्री कर रहा था ,जिसकी शिकायत मिलने पर कंपनी के मैनेजर में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के द्वारा काफी मात्रा में दुबलीकेट आयल भी जब्त किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

00000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *