निर्दोषों के खिलाफ पुलिस कर रही कार्यवाही अपराधियों के साथ सांठगांठ पुलिसकर्मी शराब तस्कर से रिश्वत लेते virat24 के कैमरे में कैद





निर्दोषों के खिलाफ पुलिस कर रही कार्यवाही अपराधियों के साथ सांठगांठ
पुलिसकर्मी   शराब तस्कर से रिश्वत लेते virat24 के कैमरे में कैद
virat24 रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। जिसके चलते प्रतिदिन थाना प्रभारियों के द्वारा छोटी-छोटी कार्यवाई कर खानापूर्ति की जा रही है। हालांकि पुलिस कप्तान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे मादक पदार्थों पर रोक लगाना है, जिसके लिए उनके द्वारा सफल प्रयास भी किया जा रहा है। लेकिन पुलिस कप्तान की मंशा पर निचले तबके के कर्मचारी पानी फेरते दिख रहे हैं, ऐसी ही तस्वीर virat24 के कैमरे में कैद हुई है जहां नामी शराब तस्कर से दो पुलिसकर्मी पैसा ले रहे हैं। घटना कोतवाली थाना से चंद कदम दूर की है, जहां मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एमआई 1506 में सवार दो पुलिसकर्मी प्रकाश गंगवानी निवासी तरहटी से पैसे ले रहे है। बताया जाता है कि प्रकाश गंगवानी क्षेत्र का नामी शराब तस्कर है, जिसके यहां खुलेआम दिन रात शराब की बिक्री होती है, इतना ही नहीं इसके निशाने पर कई पुलिसकर्मी हफ्ता लेने पहुंचते हैं, लगातार मिल रही शिकायत के बाद सच्चाई जानने के लिए जब virat की टीम ने प्रकाश गंगवानी और इसके ठिकाने पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों का पीछा किया तो जो तस्वीरें कैद हुई उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि खुद पुलिसकर्मी ही पुलिस कप्तान की मंशा पर पानी फेर रहे है। ऐसा नहीं है कि निचले तबके के कर्मचारियों की जानकारी थाना प्रभारियों को नहीं रहती लेकिन थाना प्रभारियों से मिली छूट के चलते ही पुलिसकर्मी जहां अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहे हैं वही थाना प्रभारियों को खुश करने के लिए वसूली कर रहे हैं अब देखना यह है कि पैसे पुलिसकर्मी जो विभाग को बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह क्या कार्यवाई करते हैं।

0000000000000Re



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *