निरमा नाले का अस्तित्व मिटाने भूमाफिया बेची जमीन

धिरमा नाले का अस्तित्व मिटाने का हो रहा प्रयास

रीवा-शहर के बीचो-बीच से निकला धिरमा नाला कई मोहल्लों के साथ-साथ ऊपरी इलाकों का पानी नदियों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। लेकिन भूमाफिया इस नाले का अस्तित्व मिटाने में जुटे हुए है।ताजा मामला मैदानी का सामने आया है जहां भूमाफिया के द्वारा ग्रीन जोन में जमीन की बिक्री कर दी गई तो वही भूमिस्वामी को नगर निगम के द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बताया जाता है कि उक्त मामले की शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची है ,लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या स्थानीय पटवारी हल्का के द्वारा रजिस्ट्री के समय जानकारियां छुपाई जा रही है। जिसके चलते भूमाफिया नालों का अस्तित्व मिटाने में जुटा हुआ है ,मैदानी स्थित धिरमा नाले के पाट को नष्ट कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है, उक्त मामले को लेकर समाजसेवी बीके माला ने कहा कि प्रशासन की सांठगांठ से नालों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है,झिरिया नाले में राजनीतिक पहुंच के लोगों के द्वारा बड़ा कांप्लेक्स खड़ा कर दिया गया तो वहीं अन्य नदी नालों का अस्तित्व भी मिटाया जा रहा है ,आपको बता दें कि जिले के कई तालाब और नाले अतिक्रमण की चपेट में है दिन का अस्तित्व खतरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *