प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं के निराकरण के लिए संचालक धरने पर
रीवा- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई रीवा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शिकायत की थी, जिसका निराकरण नहीं हो पाया, अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निजी स्कूल संचालकों के द्वारा धरना दिया जा रहा है, संचालकों की मांग है कि आरटीआई के अंतर्गत वर्ष 2020 से2021 और 2021 वर्ष 2022 तक का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए, पोर्टल बंद होने की वजह से अनेक संस्थाएं प्रपोजल लॉक करने से वंचित हो चुकी है जिसके चलते पोर्टल पुनः चालू किया जाए, साला में अध्ययनरत शाला त्यागी बच्चों की शुल्क का भुगतान अनेक संस्थाओं को अभी तक नहीं किया गया है जिसका भुगतान सहित अन्य कई समस्याएं हैं, जिनके निराकरण के लिए संगठन ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। बताया जाता है कि संगठन की सात सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रशासन ने आश्वासन दिया है।