नहर में नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत सगरा थाना क्षेत्र की घटना

नहर में नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत
सगरा थाना क्षेत्र की घटना
virat24 ,रीवा। नहर में नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो क्षेत्र में सनाका  खिंच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरियों की तलाश की तो कुछ समय बाद ही शव बरामद हो गए। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। घटना सगरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार आंचल कोल पिता जगन्नाथ कोल उम्र 14 वर्ष और रोहिणी कॉल पिता दिनेश कॉल उम्र 14 वर्ष निवासी सगरा रविवार की दोपहर नहाने नहर पहुंची थी। जहां अचानक पैर फिसलने से एक किशोरी पानी में चली गई तो उसे बचाने के लिए दूसरे ने हाथ बढ़ाया तो उसका भी पैर फिसला और गहरे पानी में समा गई। देखते ही देखते जब तक लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक दोनों किशोरी पानी में लापता हो गई जिनकी तलाश शुरू की गई, तो कुछ समय बाद उनके शव बरामद हो गए।
000000000000000000000धारदार औजार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक पकड़ाया
virat24, रीवा। धारदार औजार लेकर किसी गंभीर घटना को गठित करने के इरादे से घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से तलवार बरामद की गई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में युवक धारदार तलवार लेकर जनता को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर नीलम सिंह पिता मुरली सिंह निवासी खेरहन को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले पंजीबद्ध है।

00000000000000

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई
virat24, रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाई की गई जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जनेह पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए दो  महिला आरोपियों को हिरासत में लिया है। पहली कार्यवाही गोबरिया गांव में की गई जहां महिला से 4 लीटर महुआ हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब जप्त की गई वही दूसरी कार्यवाही मैं भी महिला अभियुक्त को पकड़ा गया है जिसके कब्जे से हाथ भट्टी से बनी 6 लीटर शराब जप्त की गई है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

शाहपुर पुलिस की कार्रवाई
शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरा नई दिल्ली प्लाट में दबिश देकर संतोष साकेत पिता शंकर साकेत निवासी नई दिल्ली प्लाट के कब्जे से 5 लीटर महुआ हाथ भट्टी की बनी शराब जप्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
नशा मुक्त अभियान के तहत चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम
नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में शाहपुर थाना प्रभारी एसआई श्वेता मौर्य ने थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास शिविर का आयोजन किया, जहां आम जनमानस में नशा से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही नशा न करने की अपील करते हुए युवा पीढ़ी को इस अभियान में शामिल होकर आम जनमानस में नशा से दूर रहने में लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गई, इस दौरान थाना प्रभारी साहपुर उपनिरीक्षक श्वेता मौर्य हमराह स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक पवन अवस्थी,  आरक्षक अजय पटेल, आरक्षक विवेकानंद यादव की भूमिका सराहनीय रही।
0000000000000000000
अपहृत किशोरी दस्तयाब
virat24, रीवा। बिछिया थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस सतना जिले से बरामद कर लिया है। किशोरी से पूछताछ करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया । बताया जाता है कि 8 सितंबर 2020 को नाबालिग किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी 10 सितंबर को थाने में दर्ज कराई गई , पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी, 13 मार्च को सूचना मिलने पर सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जठठा गांव से नाबालिग किशोरी को दस्तयाब किया गया, जिसे पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि किशोरी और परिजनों के द्वारा किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया, जिसके चलते पुलिस बयान दर्ज करा कर परिजनों को सौंप दिया।
0000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *