नवागत एडीजी जेपी वेंकटेश्वर राव ने संभाला पदभार

नवागत आईजी ने संभाला पद एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव को एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
डीआईजी से जानी रीवा जोन की भौगोलिक स्थिति
थानों के साथ नवीन यातायात थाना भवन का किया निरीक्षण।

विराट24,रीवा। जोन के नवागत आईजी ने गुरुवार की सुबह 11 बजे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया, इस दौरान डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह ,रीवा एसपी नवनीत भसीन के साथ सतना सीधी सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे । पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया ,इसके बाद कंट्रोल रूम पहुंचकर कंट्रोल रूम की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सिविल लाइन थाना, अजाक थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस महा निरीक्षक ने सिविल लाइन थाने के पीछे नवनिर्मित यातायात थाना भवन का अवलोकन किया ।आपको बता दें कि रीवा जोन के नवागत आईजी एवं एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव सुबह रीवा पहुंचे और 11 बजे पदभार ग्रहण करते ही भ्रमण में निकल पड़े ,इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी उन्होंने पदभार ग्रहण किया है, रीवा जोन की भौगोलिक स्थिति के संबंध में डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा से जानने का प्रयास किया है। एडीजी श्री राव ने कहा कि हर हाल में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी,अवैध अस्त्रों की तस्करी के साथ किसी भी तरह से अपराधियों को पनपने नहीं देंगे ,उनकी प्रमुख प्राथमिकता शांति व्यवस्था कायम रखना है, आईजी ने उत्तर प्रदेश और जिले की सीमा के बीच लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, यूपी में हत्या कर एमपी में शव फेंकने के साथ-साथ अपराधियों के यूपी में शरण लेने के सवाल पर कहा कि प्रयागराज आईजी उनके मित्र हैं और वह बराबर संपर्क बनाकर दोनों जिलों की सीमा में होने वाली गतिविधियों के संबंध में चर्चा करेंगे और किसी भी तरह से अपराध को पनपने नहीं देंगे। गौरतलब है कि नवागत आईजी केपी वेंकटेश्वर राव मध्य प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं ,जिनको बालाघाट से अच्छा कार्य करने पर इनाम देते हुए रीवा लाया गया है ,वे तेज तर्रार स्वभाव के कारण बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं । आपको यह भी बता दें कि रीवा आईजी रहे उमेश जोगा को जबलपुर आईजी बनाया गया है ,उमेश जोगा की पदस्थापना रीवा रेंज में दूसरी बार की गई थी, जिनका दूसरा कार्यकाल भी 1 वर्ष का रहा है, इसके पहले भी वे 1 साल का कार्यकाल पूरा कर स्थानांतरित हो गए थे। अब देखना यह होगा कि संभाग में आए दिन हो रही चोरी लूट हत्याओं की घटनाओं पर कितना रोक लग पाती है।

000000000

पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर पिकअप सवार 2 घायल

विराट24 ,रीवा। तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई ,टक्कर इतनी जोर की थी की पिकअप का अगला भाग चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे चालक और उसके सहयोगी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के यूपी ढाबा के सामने की बताई जाती है मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक बीआर 03जीए54 6 7 का चालक सड़क के किनारे ट्रक को खड़ा कर ढाबा खाना खाने चला गया था ,जिसके पीछे पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी जोर की थी कि पिकप की बॉडी और चेचिस अलग हो गई ।गनीमत रही कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है जिनका संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि पिकअप में ईटा लोड था, जबकि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। अचानक पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई।

0000000000

सट्टा पर्ची काटते युवक गिरफ्तार

विराट24 रीवा ।अमहिया पुलिस ने सट्टा पर्ची काट रहे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान निजामुद्दीन उर्फ लल्लू पीता बच्चा उम्र 27 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के पास अमहिया के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन और 910 नगद बरामद किया गया है। बताया जाता है कि अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी बड़ी दरगाह के पास चोरी-छिपे सट्टा पर्ची काटता है। सूचना मिलते ही अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ,आरके वर्मा सैनिक पारसनाथ तिवारी के साथ घेराबंदी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ,जिसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *