नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्यामौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्यामौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
virat24 ,रीवा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरी बाग में उस समय कोहराम मच गया जब एक नवविवाहिता  के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी हुई। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और फंदे में लटक रही नवविवाहिता का फंदा काटकर नीचे उतारा। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।घटना की जानकारी पुलिस को  दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को बुलाया । सूचना मिलते ही  टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरपी शुक्ला अपनी टीम के साथ पहुंचे और हम साक्ष्य जुटाया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है ,और मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार संपूर्णा विश्वकर्मा पति राहुल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी लखौरी बाग अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की सुबह घर में फांसी का फंदा लगा लिया, घर के सदस्यों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में फंदा काटकर नीचे उतारा लेकिन जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मृतिका के पड़ोस में ही रहने वाली बहन को हुई तो उसने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे मृतका के भाई विकास विश्वकर्मा ने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो उसकी बहन को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया गया था, उसने बताया कि उसे शंका है कि बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने आत्मघाती  कदम उठाया है,निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया है। यह भी बताया जाता है कि मृतिका का पति भोपाल में रहकर किसी निजी संस्थान में कार्य करता है, जबकि  नवविवाहिता सास,ससुर और परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के लखौरी बाग में रह रही थी।
फ़ोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *