नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने लगाया पति पर हत्या करने के प्रयास का आरोप

आग लगाकर नवविवाहिता ने आत्महत्या की कोशिश

परिजनों ने लगाया पति पर डीजल डालकर जलाने का आरोप।

विराट24 ,रीवा। पारिवारिक विवाद के चलते नवविवाहिता ने घर में डीजल डालकर आग लगा लिया, जिसकी जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां गंभीर हालत में उपचार चल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका यादव पति सौरव यादव निवासी झलबार थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी गुरुवार की शाम आत्महत्या का प्रयास किया है, अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट करने और डीजल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से जली महिला को संजय गांधी अस्पताल के वर्नवार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां गम्भीर रूप से जली नवविवाहिता के बयान दर्ज किए गए। नव विवाहिता की बहन ने बताया कि के जीजा के द्वारा अक्सर मारपीट की जा रही थी, उनका दूसरी औरत से संबंध है जिसका विरोध करने पर डीजल डालकर आग लगा दिया।
00000000000000

नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

विराट24 ,रीवा ।पारिवारिक कलह के चलते बीते माह नवविवाहिता ने घर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,उपचार के दौरान नौ विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है और डायरी संबंधित थाना को भेजी है। मामला सीधी जिले का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मीनू रावत निवासी सीधी 22 फरवरी को घर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई ।

00000000000000000000

गवाही देने से रोकने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

विराट24 रीवा ।मारपीट के आरोपी के द्वारा गवाह को न्यायालय में बयान देने से रोकने का प्रयास किया गया । जब वह नहीं माना तो उसके साथ मारपीट की गई । पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी, जिसके चलते उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया था। शिकायत की जांच सिविल लाइन थाना पहुंची जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । बताया जाता है कि 13 फरवरी को आरोपी ने कोर्ट में गवाही देने पहुंचे गवाह के साथ मारपीट किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। मामला दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *