नवविवाहिता का कुएं में मिला शव एसडीओपी ने शुरू की जांच
रीवा -सेमरिया थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत बिलहा गांव में सड़क के किनारे बने कुएं में शव देखा गया, घटना की जानकारी आग की तरह फैली तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान प्रभा तिवारी पति उमेश तिवारी 25 वर्ष निवासी भलुहा थाना सेमरिया के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया ,वही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर मौका मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करवाए गए ,पूरी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि नवविवाहिता की मौत की जांच एसडीओपी के द्वारा की जा रही है, मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे जैसे साक्ष होंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।