दुकानदारों को गुटखा – सिगरेट न बेचने की दिलाई शपथ

विराट-रीवा जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं । इसी क्रम में समान क्षेत्र में ज्योति स्कूल के आस – पास के पान ठेलों एवं अन्य दुकानों में गुटखा एवं सिगरेट का विक्रय करने वालों को समझाइश दी गई । दुकानदारों ने स्वेच्छा से गुटखा एवं सिगरेट को जलाकर नष्ट किया तथा भविष्य में इनका विक्रय न करने की शपथ ली । इसी तरह जीवन ज्योति कान्वेंट स्कूल नईगढ़ी , स्वामी प्रेमचंद शिक्षा एवं सेवा समिति गुढ़ व गणेश ज्ञान मंदिर गुढ़ में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विद्यार्थियों को नशा न करने तथा इसके दुष्परिणाम से अवगत कराया गया । जन अभियान परिषद द्वारा सरस्वती स्कूल में बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई । रीवा शहर के सिरमौर चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग में दुकानदारों को गुटखा सिगरेट एवं अन्य नशे की सामग्री विक्रय न करने की समझाइश देते हुए गुटखा एवं तंबाकू आदि सामग्री जब्त की गई । अब देखने वाली बात यह है कि इस अभियान का कितना असर आगे देखने को मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *