दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक की डिग्गी तोड़कर 50000 चुरा ले गए बदमाश घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक की डिग्गी खोलकर हजारों रुपए से भरा बैग पार
दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

विराट24 रीवा ।जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधों पर रोक लगाने के लिए हांका अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन उसका भी असर देखने को नहीं मिल रहा । शहर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाये घटित हो रही है, वहीं लूट मारपीट की घटनाएं बदस्तूर जारी है । मंनगवा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना घटित हुई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बाइक की दिग्गी से बैग लेकर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ प्रजापति नाम का बाइक सवार स्टेट बैंक से 40,000 निकालकर उसे बैग में रख कर डिग्गी में डाल दिया था, बैंक से निकलने के बाद हार्डवेयर की दुकान में पहुंचा और अंदर जाकर बातचीत करने के बाद वापस गाड़ी के पास आया तो डिग्गी खुली मिली और डिग्गी में रखा बैग नदारद था ,जिसे देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, शोर शराबा किया तो आसपास के लोग एकत्र हुए ।स्थानीय लोगो ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार बदमास डिग्गी से बैग निकाल कर भागते दिखाई दिए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर मनगवां थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी पहुंचे और दुकानदारों के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल सीसीटीवी में कैद बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि पीड़ित शिक्षक है जो स्टेट बैंक से 40000 निकाला था और पहले के बैग में 10,000 रखे थे, इस तरह से 50000 बैग में रखकर मोहनलाल अमृत लाल गुप्ता हार्डवेयर की दुकान पहुंच कर कुछ खरीदारी करने चला गया इसी दौरान मौका पाकर बाइक सवार बदमाश दिग्गी से पैसा चोरी कर भाग निकले। बताया जाता है कि बदमाश स्टेट बैंक से ही बाइक सवार का पीछा कर रहे थे और बीच बाजार में ही उन्हें मौका मिला और पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है। अक्सर लोग बैंक से पैसा निकाल कर दुकानदारों के यंहा पहुंचते हैं लेकिन दुकान के सामने इस तरह की वारदात से व्यापारी भी चिंतित है। बताया जाता है कि आरोपी बैंक से ही मोटरसाइकिल सवार का पीछा कर रहे थे, गनीमत रही कि बाइक सवार बाइक खड़ा कर दुकान के अंदर चला गया अन्यथा लूट के प्रयास में बदमाश कोई अन्य बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बैंकों के आसपास एकत्र होने वाले असामाजिक तत्वों और भीड़भाड़ पर नजर रखी जाए ,बैंक के अंदर पहुंचने वालों की भी जांच पड़ताल की जाए जिससे बैंक से पीछा कर चोरी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस की पकड़ में आ जाए फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा बैग बदमाश लेकर भाग निकले हैं, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं ,जिनकी तलाश की जा रही है।

केपी त्रिपाठी थाना प्रभारी मंनगमा

0000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *