दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम सोने चांदी के जेवर और नगदी किया पार

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
सोने चांदी के जेवर और नगदी किया पार
virat24 रीवा। खेत में काम करने गए परिवार के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर घुसे जहां रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर के सदस्य दोपहर लौट कर आए तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। जिसे देखते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। भागते हुए अंदर पहुंचे तो अलमारी और बक्से का ताला टूटा मिला और उसमें रखे कीमती सोने चांदी के जेवर और नगदी नदारद थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने लाखों रुपए कीमती जेवरात और नकदी पार कर दिया है। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के छूरिया गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सरोज पटेल  पति लालमणि पटेल पति उम्र 55 वर्ष सोमवार की सुबह खेत चली गई थी, उसके जाने के बाद उसका बेटा और बहू भी घर में ताला बंद कर के चले गए । लौट कर आए तो घर में चोरी हो चुकी थी। महिला के द्वारा परिवार के ही लोगों पर चोरी की शंका व्यक्त की है । पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।00000000000000000

मोबाइल के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज
,रीवा ।मोबाइल खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के साथ तीन युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना की शिकायत पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज कराई है । घटना मनगवां थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक साकेत पिता सुखलाल साकेत उम्र 19 वर्ष ने एक मोबाइल खरीदा था, उक्त मोबाइल गांव के दीपक साकेत के द्वारा अपना बताया जा रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई तो दीपक अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे दीपक की पिटाई कर दिया। बताया जाता है कि मारपीट करने वालों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया था पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
000000000000000

पंचायत सचिव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज
लाखों रुपए गमन का आरोप
, रीवा । पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना काम करवाए ही पैसे के आहरण की शिकायतें लगातार मिल रही है। लेकिन जांच के बाद मामले दबा दिए जा रहे थे। विगत दिनों कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर जिला सीओ स्वप्निल बांनखेड़े ने सख्ती दिखाते हुए भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। करीब 1 माह के अंदर आधा दर्जन भ्रष्टाचार करने वाले सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसके चलते वित्तीय अनियमितता करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। ऐसे ही भ्रष्टाचारी के खिलाफ सोमवार को गोविंदगढ़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है , जिसके बाद पंचायत सैकेट्री फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार त्रिभुवन सिंह पिता बैजनाथ सिंह तत्कालीन पंचायत सेक्रेट्री ग्राम पंचायत  डीहिया जनपद रीवा के ऊपर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगा था। जिसकी जांच की गई तो 23 लाख 84 हजार रुपए के गबन का मामला प्रकाश में आया। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने  जनपद  सीईओ हरीशचंद्र द्विवेदी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था ,रविवार को गोविंदगढ़ थाना पहुंचकर जनपद सीईओ ने भ्रष्टाचारी सेक्रेटरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।बताया जाता है कि उक्त पंचायत सचिव वर्तमान में देवरा ग्राम पंचायत में पदस्थ है।आपको बता दें कि हाल ही में त्यौथर जनपद पंचायत के कैथा, रीवा पंचायत जनपद पंचायत के बरा और हनुमना जनपद पंचायत में भी भ्रष्टाचार करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता करने का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *