थाना गढ़ क्षेत्र के रिमारी तालाब के पास 2 गायों को करंट लगाकर मारने का संदेह
रीवा जिले में एक लंबे अरसे से हो रही पशु क्रूरता
विभिन्न प्रकार से गोवंशों को किया जा रहा प्रताड़ित
मप्र में आए दिन पशु क्रूरता देखने को मिलती रहती है। विशेष तौर पर रीवा जिले में गोवंशो के साथ क्रूरता देखने सुनने को मीडिया और अन्य माध्यम से लगभग रोज ही मिलती रहती है। ऐसी ही एक घटना एकबार फिर थाना गढ़ क्षेत्र में देखने को मिली है। 21 जनवरी 2023 की दरम्यानी सुबह थाना गढ़ क्षेत्र के रिमारी नामक ग्राम और वहीं स्थित तालाब के नजदीक एक खेत के पास दो गायों को करंट लगाकर मारे जाने का संदिग्ध मामला प्रकाश में आया है। वैसे किस्से तो कुछ और बताए जा रहे हैं जिनमे घटना से संबंधित एक ब्योरा गायों को पीट पीट कर मारे जाने का भी दिया जा रहा है लेकिन अभी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट न आने से सभी कयास मात्र संभावनाओं तक ही सीमित हैं। यदि मौके वारदात को देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे खेतों में लगाई गई तार बाड़ी में करंट की चपेट में आने से भी गायों की मौत हुई है। हालांकि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने से मामला और भी स्पष्ट होगा।
