तीन स्थाई एवं एक गिरफ्तारी वारंट का आरोपी गिरफ्तार

तीन स्थाई एवं एक गिरफ्तारी वारंट का आरोपी गिरफ्तार
virat24, रीवा। पुलिस के द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत अमहिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ न्यायालय ने 3 स्थाई एवं एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया ,आरोपी संजय द्विवेदी पिता विनोद दुबेदी  उम्र 30 वर्ष निवासी अमहिया के खिलाफ अलग-अलग  मामलों में  न्यायालय ने 4 वारंट जारी किया था, बताया जाता है कि तीन स्थाई एवं एक अन्य मामले में गिरफ्तारी वारंट था ,जिसे शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया, आरोपी 2010 से फरार चल रहा था।
0000000000000000000
सट्टा पर्ची काटते सटोरिया गिरफ्तार
virat24 ,रीवा। शहर के कई इलाकों में सट्टा कारोबार अपनी जड़े फैला चुका  है। पुलिस कभी-कभार इनके खिलाफ कार्यवाई कर खानापूर्ति कर लेती है।अमहिया थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के पास, स्वागत भवन के सामने ,मानस भवन और बाल भारती स्कूल के सामने,रसिया मुहले में जमकर सट्टा पर्ची काटी जाती है ,लेकिन इन पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही।शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर स्वागत भवन के सामने सट्टा पर्ची काटते चर्चित सटोरिया को हिरासत में लिया है, जिससे सट्टा पर्ची  और 470रु  जब्त किया गया  है।पकड़े गए आरोपी युवराज उर्फ रिंकू पिता कैलाश निषाद उम्र 36 वर्ष निवासी सम्राट होटल के सामने थाना अमरिया का बताया जाता है। उक्त आरोपी लंबे समय से सट्टा कारोबार में सम्मिलित था। पकड़े गए सटोरिया के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
0000000000000
 सूने आवास में चोरों का धावा घर गृहस्ती का सामान उठा ले गए बदमाश
virat24, रीवा । मनगवां थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दुकान घरों से लोगों की गाढ़ी कमाई बदमाश चुरा रहे है। शुक्रवार को होटल व्यवसाई के घर बदमाशों ने धावा बोला जहां पीछे का दरवाजा तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार हलवाई निवासी मनगवां बस्ती के घर में कोई नहीं था, इनका घर और दुकान दूर है घर के सभी सदस्य होटल में थे, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बदमाश घर में रखे प्रेशर कुकर बर्तन चारपाई खाद्यान्न तेल राशन घर गृहस्ती का पूरा सामान उठा ले गए। दुकान संचालक को उस समय  जानकारी हुई जब घर वापस पहुंचा और दरवाजा टूटा मिला ,घर के घर के अंदर पहुंच कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, पूरा घर खाली मिला। घटना की शिकायत मंनगवा थाने में दर्ज करा दी है। बताया जाता है कि पुलिस आवेदन लेकर मामले की विवेचना कर रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी से क्षेत्र में भय का माहौल ब्याप्त है।
00000000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *