भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ। आज ही के दिन तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर…….
विश्व शिक्षक (अध्यापक) दिवस (यूनेस्को) अन्तरराष्ट्रीय दिवस।
1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1805 – भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
1829 – अमेरिकी राजनेता और 21 वें राष्ट्रपति चेस्टर ए आर्थर का जन्म हुआ था.
1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1882 – अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, आविष्कारक रॉबर्ट एच. गोडार्ड का जन्म हुआ था.
1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1962- जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म डॉ. नो रिलीज हुई।
1975 – अमेरिकी फिल्म निर्माता सैम वार्नर जिन्होंने वार्नर ब्रदर्स की सह-स्थापना की थी उनका जन्म हुआ था।
1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 – मीरा साहिब बीवी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनीं।
1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2011- एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन।
2011- भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपए का टैबलेट पीसी आकाश लॉन्च किया गया।