तलवार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया

तलवार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया
virat24, रीवा। धारदार तलवार लेकर क्षेत्र में दहशत फैला रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके कब्जे से तलवार जप्त की गई है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी एक युवक धारदार तलवार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते हैं थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद चौबे, आरक्षक अभिषेक सिंह ,आरक्षक रवि कुमार वर्मा ने घेराबंदी कर चुनहाई  तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सौरभ तिवारी पिता संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी दुबहाई  बहुरीबांध थाना चोरहटा हाल निवास पांडेन टोला के रूप में हुई है। जिसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया ।00000000000000000
लापता किशोर सीधी से दस्तयाब
virat24, रीवा। समान थाना क्षेत्र से अपहृत किशोर को पुलिस सीधी जिले से दस्तयाब कर लिया, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को फरियादी पिता ने शिकायत दर्ज कराया था कि किशोर 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है,जो घर वापस नहीं आया है,उसके द्वारा फ़ोन से जानकारी दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही थी इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर जिस नंबर से घर के सदस्यों को फोन कर सूचना दिया था वह सीधी जाने वाली बस में सवार था। साइबर की मदद से पुलिस ने उक्त ब्यक्ति की तलाश की तो उसने उस बस की जानकारी पुलिस को दे दी जिससे बैठकर वह सीधी गया था और उसके बगल में बैठा किशोर मोबाइल लेकर किसी से बात की थी, पुलिस उक्त बस के चालक से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उक्त हुलिए का किशोर उसके साथ सीधी बस स्टैंड तक गया था, सूचना मिलते ही पुलिस ने सीधी पुलिस की मदद से तलाश की तो शुक्रवार को सीधी से दस्तयाब हो गया जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया किशोर की तलाश में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता, उप निरीक्षक शाहिना खान ,प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, आरक्षक आरडी पटेल आरक्षक अभय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सतर्कता के चलते किशोर किसी अपराधिक व्यक्ति के हाथ में पढ़ने से पहले दस्तयाब हो गया।
00000000000000चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक पकड़ाया
virat24, रीवा। छोटी पुल के पास पान की दुकान में गुटखा खरीदने गए युवक की मोटरसाइकिल पलक झपकते बदमाशों ने पास कर दिया , जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई , शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने विक्रांत लोनिया पिता विष्णु लोनिया उम्र 24 वर्ष निवासी कबाड़ी  मोहल्ला थाना सिविल लाइन को उक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी19एफ 6516 के साथ गिरफ्तार कर लिया जिस ने पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि चोरी की मोटरसाइकिल लेकर युवक तफरी कर रहा था , संदिग्ध हालत में मिले बाइक सवार युवक से पूछताछ की गई और गाड़ी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात को कबूल करते हुए बाइक बरामद करा दिया।
000000000000000000
गांजा और शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार बिछिया पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में की कार्यवाई
virat24 रीवा। मादक पदार्थों के अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही कर गांजा और शराब जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, पहली कार्यवाई थाना क्षेत्र के कनौजा गांव में की गई है। जहां मुखबीर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पास राम बहोर साकेत पिता रामाश्रय साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी कनौजा को हिरासत में लिया गया है। जिसके कब्जे से 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 3500 बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से घर के अंदर से अवैध गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर एएसआई पवन सिंह आरक्षक प्रदीप प्रधानआरक्षक हफीज, आरक्षक तुलसीदास की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
बिछिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब की बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 35 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त की गई है, पकड़े गए आरोपी की पहचान नागेंद्र सिंह पिता भैया लाल सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी भटलो थाना बिछिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
000000000000000
मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
virat24 ,रीवा। वाहन चेकिंग के दौरान पनवार पुलिस ने दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रामचंद्र केवट पिता प्रेमसागर केवट निवासी मूढ़हान थाना नईगढ़ी और अमित मिश्रा पिता राजीव लोचन मिश्रा निवासी बूढ़ा थाना नईगढ़ी के रूप में हुई । पकड़े गए युवकों से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जप्त की गई है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी विजय सिंह वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोक कर दस्तावेजों की मांग  कि तो युवक कोई कागजात नहीं दिखा पाए, जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय पेश कर दिया गया।
00000000000000000
गलत तरीके से एक्सप्लोसिव का परिवहन करते वाहन जप्तकाफी मात्रा में जिलेटिन बारूद बरामद
virat24 रीवा। गलत तरीके से एक्सप्लोसिव का स्लोगन लगाकर जा रहे वाहन को रोककर पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो उक्त वाहन में बिना सील किए हुए विस्फोटक पदार्थ लोड मिला, जिसे जप्त कर थाना लाया गया और वाहन में रखे कार्टूनों की जांच की गई तो 6 कार्टून और 9 जिलेटिन बारूद खुली हुई गाड़ी में मिली। पकड़े गए चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मेरी जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी थाना क्षेत्र के भ्रमण में थे इसी दौरान पुरानी मऊ के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 17जी 2405 जिसमें एक्सप्लोसिव वाहन लिखा हुआ था जिसे रोककर पूछताछ की गई तो चालक हरीश रावत पिता राजकुमार निवासी देवाडाँड़ जमोडी एवं साथी अरुण पांडेय पिता दयाशंकर निवासी गोहगठ मनगवां रीवा के रूप में पहचान हुई, जिनके द्वारा गलत तरीके से लेकर विस्फोटक का परिवहन किया जा रहा था पकड़े गए युवकों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *