ट्रक के अंदर मिला चालक का शव हार्ड अटैक से मौत की संभावना

ट्रक मे मिला ड्राइवर का शव मौके पर पहुंची पुलिस*

/ रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत बिझौली में नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर में शाम के वक्त एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया वही ग्रामीणों के द्वारा तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तत्काल इस बात की जांच शुरू कर दी गई कि आखिरकार यह शव किसका है? वहीं हनुमना थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि जो शव कंटेनर से बरामद हुआ है वह शव कंटेनर ड्राइवर का ही है जो कि नागपुर से सामान लेकर पश्चिम बंगाल गया हुआ था सामान खाली करके वापस आ रहा था इसी दौरान बिझौली गांव के पास अचानक ड्राइवर की कुछ बीमारी के कारण मौत हो गई मृतक ड्राइवर की पहचान रामेश्वर कुमार पिता लोरे सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सुजानपुर थाना खैर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दिया गया है पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *