जिले में चोरों का आतंक लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के सामान सहित टैंकर चोरी
-रीवा जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, पलक झपकते ही जहां लूट की घटनाएं घटित होती है वही मौका पाते ही बदमाश घरों के ताले चटका कर घर गृहस्ती का सामान चोरी कर ले जाते, 24 घंटे के अंदर तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है ,मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है जहां कोस्टा निवासी अशोक कुमार द्विवेदी के घर घुसे बदमाशों ने 10000 नकदी सहित लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए ,बताया जाता है कि परिवार लौर थाना क्षेत्र के खीरी का पुस्तैनी रहने वाला है जो रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के कोष्टा में रह रहा है। खाली मकान पाकर बदमाशों ने धावा बोला और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ,दूसरी घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के देविन टोला की है जंहा के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह के घर के बाहर खड़ा पानी का टैंकर बदमाशों ने पार कर दिया, दूसरे दिन जानकारी हुई तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।अब बदमाश सोने चांदी के जेवर वाहनों के साथ टैंकर भी चुरा कर ले जाते हैं और कानों कान खबर नहीं लगती, इसी तरह लौर थाना क्षेत्र के धनगन निवासी संतोष पटेल के घर चोरी की वारदात हुई उनके घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी बदमाश चुरा ले गए फिलहाल पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।