जिले भर में पुलिस के द्वारा चलाया गया नशा मुक्त अभियान
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम
,रीवा । पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही के साथ ही इस समय नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के एक दर्जन थानों में नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ के साथ नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जिसके माध्यम से थाना प्रभारीयो ने आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों से सहयोग की बात कही है। ज्यादातर अपराध और झगड़े का कारण नशा ही है हम सभी का दायित्व है कि हम लोग नशे से दूर रहे और एक अच्छे समाज व परिवार का निर्माण हो सके जिसके लिए लोग को जागरूक करने की आवश्यकता है। नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम मनगवां, बिछिया, चोरहटा, मऊगंज, सिरमौर और गढ़ सिविल लाइन समान , कोतवाली सहित कई थाना प्रभारियों के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।