जिले भर के धान खरीदी केंद्र किए जाएं यथावत मंडियों को तोड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं.. एसकेएम
रीवा संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने जिलेभर में धान खरीदी केंद्रों को यथावत किए जाने को लेकर कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा है मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने ज्ञापन के बिंदुओं को स्पष्ट करते बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022 एवं 23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासकीय मंडियों शासकीय समितियों से हटाकर प्राइवेट वेयर हाउस गोदामों पर किया गया है जिससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अभी तक शासकीय मंडियों शासकीय समितियों में ही धान खरीदी की जाती थी जहां पर ग्रामीण किसानों को सुरक्षा के साथ-साथ स्थान छाया पानी सहित अन्य समस्त सुविधाएं प्राप्त होती थी तथा मंडी समितियां किसानों से कुछ शुल्क भी जमा करा लेती थी जिससे मंडी समितियों को आर्थिक मजबूती मिलती थी सरकार एवं जिला प्रशासन के ऐसे किसान विरोधी कदम से मंडिया कमजोर होगी टूट जाएंगी और किसानों को आने वाले दिनों में कालाबाजारी का सामना करना पड़ेगा वही धान खरीदी हेतु किसानों को सरवर खराबी बताकर स्लाट बुकिंग के नाम पर काफी परेशान किया जा रहा है तथा धान की फसल पैदा करने की लागत व परिश्रम को देखते हुए किसानों को बोनस के साथ-साथ ग्राम बिहरा खैरा बहुरीबांध तिलखन सुमेदा सकरवट पैपरखरा सहित जिले भर के धान खरीदी केंद्रों को यथावत किए जाने की मांग की गई है मोर्चे ने यह भी ऐलान किया है कि शीघ्र खरीदी केंद्रों को यथावत नहीं किया जाता तो जिले भर का किसान आंदोलन को मजबूर होगा

000000
जमीनी और बाल बनवाने को लेकर हुए विवाद में दर्ज करा दी लूट की शिकायत मामला निकला झूठा
– रीवा जिले में झूठे मामले दर्ज कराने का जमकर प्रचलन है, पुलिस प्रशासन भी किसी न किसी के दबाव में आकर झूठे मामले दर्ज कर देती है ,जिसका परिणाम यह है कि थानों से लेकर न्यायालय तक इस तरह के मामलो की भरमार है।ताजा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है जहां हरदी निवासी शिव शंकर सेन ने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दुकान पहुंचे मनीष प्रजापति ने उसके काउंटर में रखे 25000 लूट कर ले गया, घटना को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने अपने बल के साथ दबिश दी और मनीष प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरा मामला झूठा निकला, दोनों पक्षों को सामने बैठकर बातचीत की गई तो जानकारी हुई कि दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है और न्यायालय ने शिव शंकर सेन के परिवार को अपनी दुकान हटाने का निर्देश दे दिया है ,जिसके लिए पुलिस प्रशासन भी नोटिस जारी कर चुका है ,पुरानी रंजिश और बाल बनवाने को लेकर हुए विवाद में शिव शंकर सेन ने झूठी शिकायत की थी।
000000
धान खरीदी को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम मौके पर पहुंचे प्रशासन ने दी समझाइस
खबर रीवा जिले से है जहां एक बार फिर किसान उग्र होकर सड़क जाम कर दिया है, दरअसल मामला करहिया मंडी का है ,जहां किसान अपनी उपज लेकर बेचने पहुंचे थे, लेकिन मंडी प्रबंधन ने तौल कराने से इनकार कर दिया था, इसके बाद आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर लगा कर जाम कर दिया, घटना की जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश दिया है। बताया जाता है कि शासन ने धान खरीदी के लिए इस वर्ष नियम बदलते हुए गोडाउन और अन्य खरीदी केंद्रों में बेचने का निर्देश दिया है, लेकिन किसान मंडी पहुंच गए थे, जिनकी तौल नहीं हो रही थी, किसानों की मांग थी कि जो अनाज लेकर किसान मंडी पहुंचे उसकी यही खरीदी की जाए और आने वाले समय में अब मंडी के अंदर प्रवेश न दिया जाए ।मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ है। ,
000000
प्रतिभा खोज योजना के तहत मैच का आयोजन जिला स्तर की टीम का होगा चुनाव
खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 6 टीमों का चयन किया जाएगा, इन टीमों से जिला स्तर की टीम का चुनाव होगा, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए खेल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता कप का आयोजन है 21 नवंबर से 30 नवंबर तक किया गया था, हर ब्लॉक से लगभग सवा सौ प्रतिभागियों को शामिल किया गया था इसमें 6 गेम शामिल किए गए थे, जिसमें एथलेटिक्स ,कुश्ती ,कबड्डी, वालीवाल, फुटबॉलऔर खो-खो खेल शामिल थे जिनके आयोजन किए गए हैं इनमें से एक सशक्त टीम का गठन किया जाएगा।
000000
रीवा जिले के बैकुंठपुर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं संपन्न हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम
खबर मध्य प्रदेश के रीवा के बैकुंठपुर से है जहां शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रचना द्विवेदी ने बताया कि देश का भविष्य युवाओ को माना जाता है. इसलिए देश की प्रगति के लिए युवाओ का सही कदम पर चलना बहुत ही जरुरी होता है. देश के सञ्चालन में आज की युवा का विशेष योगदान होने वाला है.पिछले कुछ सालो से नशा लोगो को अपना आदी बना रहा है. लोग नशेड़ी बनकर अपना तथा अपनों का भविष्य बर्बाद करने को तुले हुए है. इसलिए हमें नशे से मुक्ति के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है.आज की युवा गुटका, बीडी, सीक्रेट और शराब पीकर खुद को शाही जीवन देना का प्रयास करता है. पर नशे से जीवन में सुधार नहीं किया जा सकता है. नशा जीवन की बर्बादी का सबसे बड़ा माध्यम है.लोगो में शिक्षा का अभाव होने के कारण लोग अपनी भलाई को नहीं समझ पा रहे है. इसलिए इस समय हमें नशा मुक्ति योजना के माध्यम से सभी को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत करवा कर नशा छुडवाने का प्रयास करना चाहिए.हमारे देश के युवा अपना आदर्श भगत सिंह या गांधी को न मानकर फ़िल्मी हीरो को मानती है. जो फिल्म इंडस्ट्री में काम करते है. पर आज के युवाओ के हीरो युवाओ का ही जीवन बर्बाद कर रहे है.बड़े बड़े अभिनेता अपने स्वार्थ के लिए तथा कम्पनियों से मिल रहे पैसो के लिए नाशो का प्रसार करते है. आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम शाहरुख़, सलमान और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेता गुटके का विज्ञापन करते नजर आते है.आज के विज्ञापनों से बचाकर युवाओ के भविष्य को सुरक्षित बनाना होगा. क्योकि आज के युवाओ के हीरो खुद लोगो के भविष्य के साथ पैसो के लिए खिलवाड़ कर रहे है. तथा खुद कुछ पैसे लेकर विज्ञापन करते है.
00000
हवाई पट्टी का विस्तार रोकने जमीनों पर लगे प्रतिबंध को हटाने के साथ उचित मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
रीवा- चोरहटा हवाई पट्टी के विस्तार करने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, लेकिन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा, इतना ही नहीं लंबे समय से कई गांवों के किसानों की जमीनों के बिक्री नामांतरण गिरवी पर रोक लगाई गई है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। यहां तक कि किसानों के बच्चियों की शादियां नहीं हो पाई तो कई किसानों की बीमारी में उपचार नहीं हो पाया, इसकी वजह यह थी कि किसानों के पास सिर्फ संपत्ति के नाम पर जमीन थी प्रतिबन्ध के चलते किसान ना तो जमीन को बेच पाया नाही स्थानांतरण कर पाया, जिसके चलते कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं ,किसान लंबे समय से विरोध कर रहे थे कि उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई ,लगातार विरोध कर रहे किसान सोमवार को कलेक्टर मनोज पुष्प से मिलने पहुंचे और हवाई पट्टी के विस्तार में रोक लगाने के साथ-साथ आस-पास के गांव में लगे प्रतिबंध को हटाने और जो जमीने ली गई है उनका उचित मुआवजा देने की मांग की है ।
00000
बीएमओ से सांठगांठ कर अस्पताल की थोड़ी जा रही बाउंड्री
पार्षद के मेडिकल दुकान को लाभ दिलाने के लिए नियम कानून दरकिनार


रीवा -एक कहावत है सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का ऐसा ही कुछ हो रहा है सेमरिया नगर पंचायत में जहां अपने निहित स्वार्थ के लिए अस्पताल की बाउंड्री तोड़ी जा रही है ,दर्शल बताया जाता है कि अविनाश सोनी वार्ड नंबर 11 के पार्षद है जिनका मेडिकल स्टोर अस्पताल के बाहर है, लेकिन गेट दूसरी तरफ होने के चलते दुकान में बिक्री कम होती है, सत्ताधारी पार्टी के पार्षद और अध्यक्ष होने के चलते बिना किसी परमिशन के अस्पताल की बाउंड्री तोड़कर दूसरा गेट बनाया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने बताया कि अपने निहित स्वार्थ के लिए बाउंड्री तोड़कर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है , स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल के अंदर रैकेट कोर्ट बनाया गया है जहां लोग चिड़िया बल्ला खेलने आते हैं ,अब दूसरा गेट बन जाने से असामाजिक तत्व अस्पताल के अंदर पहुंचेंगे और चोरी जैसी घटनाएं घटित होगी, पूरे मामले को लेकर जब हमने नगर परिषद सिमरिया के सीएमओ हरी मित्र श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा कि अस्पताल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, समिति के लोगों से परमिशन लेकर ही कुछ कार्य किया जा रहा होगा, आइये आपको दिखाते हैं किस तरह से सत्ताधारी द्वारा अपने निहित स्वार्थ के लिए नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने की वजह बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
0000000
शिवसेना शिंदे गुट की बैठक हुई रीवा में संपन्न बनाए गए संगठन प्रमुख व जिला अध्यक्ष
खबर मध्य प्रदेश के रीवा से है जहां रिंग रोड बाईपास के पास संगठन प्रमुख सुजय सिंह के नेतृत्व में शिवसेना सिंदे गुट की बैठक आयोजित की गई बैठक में संगठन प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर रीवा में यह बैठक आयोजित की गई है जिसमें कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है वही इस बैठक में संगठन प्रमुख जिला अध्यक्ष के दायित्व सौंपा गया है जिसमें जिला संगठन प्रमुख महेश तिवारी जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष रवि शुक्ला को नियुक्त किया गया है वही इस कार्यक्रम में संगठन प्रमुख द्वारा सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है संगठन प्रमुख ने आगे बताया कि बहुत जल्द ही हम मध्यप्रदेश की एक बड़ी बैठक रीवा में आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें महाराष्ट्र के कई सिंदे गुड के शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं
00000
पल्सर सवार बदमाशों ने सेना की तैयारी कर रहे युवक के साथ की लूट
खबर रीवा से है जहां लूट चोरी मारपीट हत्या की वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ मोड़ का है जहां पल्सर सवार बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को शिकार बनाया है।बताया जाता है कि युवक साइकिल से जा रहा था जिसका मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश भाग निकले, लूट का शिकार युवक विजय कुमार मिश्रा निवासी तेंदुआ का रहने वाला है पीड़ित ने मामले की शिकायत गढ़ थाने में दर्ज करा दी है।
00000
हनुमना में रोगी कल्याण समिति की मऊगंज विधायक द्वारा ली गई बैठक,प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल



खबर प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज से है जंहा भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा रखे गए एजेंडे के आधार पर हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक ली गई।इस दौरान हनुमना एसडीएम एके सिंह स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे जहां आपको बता दें व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई है वही आपको बता दें क्षेत्र विधायक के द्वारा बताया गया है कि पिपराही हाटा एवं पहाड़ी में भी डिलीवरी प्वाइंट खोल दिया गया है मुख्य एजेंडा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के बारे में चर्चा की गई है। श्री पटेल ने बैठक में कहा कि रोगी कल्याण समिति से मरीज को अधिक से अधिक फायदा मिले अस्पताल को दोषारोपण से बचना जरूरी है. क्योंक इस तरह से मरीजों का कोई भला नहीं होने वाला है. ऐसे में अस्पताल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं और सभी कार्यक्रम में समिति का पूर्ण सहयोग जरूरी है. जागरूकता की कमी के कारण प्राइवेट अस्पताल इसका फायदा उठाते हैं. बच्चों एवं महिलाओं के लिए कल्याण कार्यक्रम में सम्मिलित होना जरूरी है ताकि उनके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
00000
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे युवक दुर्घटना का शिकार कार के अंदर जलने से दो की मौत
खबर रीवा जिले से है जहां चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में हृदय विदारक घटना घटी है ।दरअसल ट्रांसफार्मर लोड ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिससे कार में आग लग गई ,कार सवार 2 व्यक्तियों की जलने से मौत हो गई है ,ड्राइवर और उसके साथी का जला हुआ शव बरामद हुआ है ,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर एसपी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के बाईपास में रात्रि 1,30 घटित हुई है ,मौके पर पहुंची एफएसएल टीम सूक्ष्म परीक्षण किया है। बताया जाता है कि कार उत्तर प्रदेश से रीवा दुआरी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सतना से रीवा की तरफ आ रहा था, घटना रात्रि 1:30 बजे घटी हुई है, बताया जाता है कि
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे युवक दुर्घटना का शिकार कार के अंदर जलने से दो की मौत




खबर रीवा जिले से है जहां चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में हृदय विदारक घटना घटी है ।दरअसल ट्रांसफार्मर लोड ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिससे कार में आग लग गई ,कार सवार 2 व्यक्तियों की जलने से मौत हो गई है ,ड्राइवर और उसके साथी का जला हुआ शव बरामद हुआ है ,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर एसपी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के बाईपास में रात्रि 1,30 घटित हुई है ,मौके पर पहुंची एफएसएल टीम सूक्ष्म परीक्षण किया है। बताया जाता है कि कार उत्तर प्रदेश से रीवा दुआरी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सतना से रीवा की तरफ आ रहा था, घटना रात्रि 1:30 बजे घटी हुई है, बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर में डाले गए तेल की वजह से आग भयानक हो गई थी और लगभग 3 घंटे आग को काबू पाने में लगा, कार के अंदर दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान अमित अग्रवाल और अमित शुक्ला के रूप में हुई है ,बताया जाता है कि कार सवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, कार में कुल 6 लोग सवार थे, 4 लोग घटना के पहले उतर चुके थे जबकि एक युवक को छोड़ने कार चालक दुआरी जा रहा था, ,एफएसएल मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
0000000
एसडीओपी समरजीत सिंह की स्कार्पियो ट्रक से टकराई रीवा रेफर
इस वक्त की बड़ी खबर है रीवा से जहां एसडीओपी समरजीतसिंह का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, बताया जाता है कि उक्त घटना गढ़ थाना क्षेत्र के धारा बिभा गांव के पास घटित हुई है, जहां उनकी स्कॉर्पियो ट्रक के पीछे से टकरा गई है ,घटना की जानकारी लगते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसडीओपी समरजीतसिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां ज्यादा चोट होने के चलते रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, आपको बता दें कि मंनगमा चाकघाट रोड में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है ,पुलिस प्रशासन के द्वारा घटनाओं को रोकने के लिए आए दिन मीटिंग की जाती है लेकिन रोक नहीं लग पा रही है। एक बार फिर बड़ी घटना घटित हुई है जहां त्यौथेर एसडीओपी समरजीतसिंह दुर्घटना का शिकार हुए हैं।




