जयसिंहनगर में पेट्रोल की हो रही किल्लत, पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से लोग हो रहे परेशान…

– शहडोल के जयसिंहनगर में पेट्रोल की हो रही किल्लत, पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से लोग हो रहे परेशान…

शहडोल के जयसिंहनगर में आज बुधवार की दोपहर 12 से पेट्रोल पंपों में पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, यहां तीन पेट्रोल पंप स्थापित हैं, जहां पेट्रोल की आवश्यकता की पूर्ति बाधित है। जिसमें भारत पैट्रोलियम, एचपी और इंडियन पैट्रोलियम कंपनी शामिल हैं।इंडियन पेट्रोलियम कंपनी की ओर से संचालित पेट्रोल पंप में जहां मशीन की खराबी वजह बनी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर भारत और एचपी पेट्रोलियम कंपनी की ओर से संचालित पेट्रोल पंप में तेल की आवक न हो पाने की वजह से यहां के स्थानीय निवासियों को पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस वजह से केवल स्थानीय निवासी ही परेशान नहीं हैं। बल्कि, कई बाहरी यानी कि ब्यौहारी या शहडोल की ओर जाने वाले राहगीर भी इस वजह से रास्ते में ही अटके हुए हैं और किसी कदर अपनी व्यवस्था बनाकर अपनी मंजिल तक पहुंचने का प्रयास में लगे हुए देखे गए।

इस संबंध में जब भारत पैट्रोलियम की ओर से संचालित पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी चाही गई। तो उन्होंने किसी प्रकार का बयान न देने की बात कहते हुए बताया कि, आ रही पेट्रोल परिवहन गाड़ी का टायर पंचर हो गया हहै। इस वजह से पेट्रोल यहां नहीं पहुंच सका है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को पेट्रोल न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *