जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट चार घायल

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल। सीएचसी नईगढ़ी में कराया गया भर्ती।
उपचार जारी।

विराट24- रीवा जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दूबी गांव से है। जहां 6 नवंबर की दोपहर लगभग 12 बजे जमीनी विवाद को लेकर हुई परिवारिक कलह मारपीट में बदल गई जिसमें दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में भगवानदीन प्रसाद पांडे पिता शेषमणि प्रसाद पांडे उम्र 60 वर्ष,
शैलू प्रसाद पांडे पिता भगवान दिन पांडे उम्र 28 वर्ष,आरती पांडे पति भगवानदीन पांडे उम्र 50 वर्ष,सलीमा पांडे पिता भगवान पांडे उम्र 17 वर्ष सहित 4 लोगों को चोटे आई हैं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। वहीं मारपीट की घटना के संबंध में नईगढ़ी थाना पुलिस को जानकारी दी गई है। फरियादी की शिकायत पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर घटना को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *