जबलपुर : जानिये आखिर दीवाल पर लिखे किस नियम से मचा हड़कंप ! धारा 376 के अर्थ का किया अनर्थ !

जबलपुर में बीते दिन तेजी से सोशल मीडिया में एक दीवार में लिखे नियम का वीडियो वायरल हो रहा था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दीवार में लिखे इस नियम का सुधार करवा दिया गया है। जिसमें लिखा हुआ था सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने पर धारा 376 के तहत कार्यवाही की जाएगी ।

जैसे ही दीवार का वीडियो शहर भर में वायरल हुआ। तब शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।

बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीवार में लिखे इस नियम को पेंट कर हटवा दिया है। दरअसल बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय दंड संहिता अंतर्गत विभिन्न कानून की जानकारी देने के लिए दीवार पर नियम लिखवाए गए थे।

इसे भी देखिये रीवा- महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा; देखिये कैसे लगाईं चेकिंग !

इसे भी देखिये रीवा- पूर्णिमा को देखते हुए 6मार्च को होगा होलिका दहन 7 मार्च को घुरेड़ी !

इसे भी देखिये मध्यप्रदेश में गंगा राजपूत राष्ट्रपति से हुई सम्मानित; देखिये किस क्षेत्र के मिला सम्मान !

इसे भी देखिये भगोरिया त्यौहार की छाई मस्ती…आदिवासी युवाओं की टोली मस्ती करती आयी नजर !

जिसमें सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने पर धारा 376 का उल्लेख किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। वही जैसे ही वायरल वीडियो की भनक आला अधिकारियों को पहुंची। तब आला अधिकारी हरकत में आए और दीवार में लिखे इस नियम को पेंट कर हटवा दिया गया।

प्रभारी सीएमएचओ संजय मिश्रा के मुताबिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भूलवश इस प्रकार की गलती हो गई थी। जिसे पेंट कर सुधार कार्य करवा दिया गया है। वहीं अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है। आगे से इस तरह की गलती न की जाए। जिससे आमजन भ्रमित हो । 

by Umesh Shukla @ ‘VIRAT24’ news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *