जन्मदिन की पार्टी में खलल डालने पर छत से युवक को दिया धक्का मौत

जन्मदिन की पार्टी में खलल डालने पर छत से युवक को दिया धक्का मौत

जन्मदिन पार्टी पर नशा कर हंगामा कर रहे एक युवक को साथी युवक ने छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया ,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पूरा मामला सोहागी थाना क्षेत्र के दुअरा गांव का है, जहां रवि कॉल के घर में जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी ,छत पर सभी लोग भोजन कर रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाला भागवत कॉल वहां पहुंच गया जो अत्यधिक मात्रा में नशा किया हुआ था ,नशे की हालत में वह मेहमानों से अभद्रता कर रहा था ,जिसे रोकने के लिए पत्नी दो बार उसे पकड़कर घर के अंदर ले गई लेकिन भागवत तीसरी बार पुनः मेहमानों के बीच पहुंच गया, उसकी हरकत से नाराज रवि छत से धक्का दे दिया जिस कारण से वह नीचे गिर गया और मौत हो गई ,घटना से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि नशे की हालत में नए वर्ष का जश्न और जन्मदिन की कई पार्टियो की खुशीया गम में बदल चुकी हैं इसके बावजूद बिना नशे के लोग जश्न नहीं मनाते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *