| छात्रा के साथ दोस्त के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म तीन नामजद किशोरों के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म का मामला दर्ज चाकघाट थाना क्षेत्र मैं हुई घटना virat24, रीवा। सरकार बेशक महिलाओं लड़कियों के सुरक्षित होने के दावे करती है ,लेकिन इसके इतर सच्चाई यह है कि राज्य में महिलाओं के साथ आपराधिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जहां नाबालिक छात्रा को दोस्त के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया है, किसी तरह से पीड़िता अपने आप को छुड़ाकर घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे जहां पुलिस मामले में पीड़िता की शिकायत पर 3 किशोर छात्रों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म पास्को एक्ट के तहत का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। दोस्त के किराए के कमरे में बंधक बना कर दिया वारदात को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार सोहागी थाना क्षेत्र के रहने वाले किशोर अपने दो किशोर दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है । आरोपी गांव की छात्रा को अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां दोनों सहयोगी दोस्तों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपने आप को किसी तरह से छुड़ा कर घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन चाकघाट थाना पहुंचे और एफ आई आर दर्ज कराया है, पुलिस 376 ,363, 366 की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किशोरों को अभिरक्षा में ले लिया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही गांव की रहने वाली है।और एक ही स्कूल में पढ़ते है।छात्रा गांव से परीक्षा देने चाकघाट आई थी जिसे थाना क्षेत्र के बघेडी में किराए के मकान में लेकर रहने वाले दोस्त के घर ले जाकर एक आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है, जबकि वारदात के समय दो आरोपी उसी घर में मौजूद थे। वर्जन घर से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ उसके साथी छात्र ने अपने दो साथियों के सहयोग से दुष्कर्म किया है ,पीड़िता के द्वारा नामजद तीन किसोरो के खिलाफ शिकायत की है, अपराध दर्ज कर तीनों को अभिरक्षा में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रवीण उपाध्याय थाना प्रभारी चाकघाटReplyForward | |