virat24 कहते हैं अपनों को अपने ही दगा देते हैं, यहां किसी अपने ने ही एक परिवार को खत्म कर दिया। मामला ग्वालियर का है। यहां एक नहीं बल्कि तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
हत्यारा कोई बाहर का नहीं बल्कि उनके साढ़ू का बेटा ही निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि साढ़ू के बेटे ने एक प्लान बनाया, इसमें उसने दो दोस्तों को शामिल कर लिया। ये तोनों चोरी के लिए घर में घुस गए, इसके बाद जो भी सामने आया उन सब को मारते गए। उसने अपनी मौसी, मौसा और छोटी बहन तीनों को मार दिया।
वारदात में शामिल घोड़ा पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अभी इस वारदात के मास्टरमाइंड को पकड़ नहीं पाई है। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी अरूण उर्फ घोड़ा को पकड़ लिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। घोड़ा ने बताया कि पूरा प्लान साढ़ू के लड़के सचिन पाल का था और इसमें मैं और मोनू भी शामिल थे।
घोड़ा ने बताया कि योजना के तहत शनिवार-रविवार की रात चोरी के इरादे से पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। जब हम चोरी कर रहे थे तो मौसी जाग गई, उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। फिर मौसा और बहन की नींद खुली तो उन्हें भी गला घोंटकर मार दिया। इस तरह तीन लोगों की जान ले ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों के पास
जब पुलिस जांच कर रही थी तो उसे एक सुराग मिला। दरअसल, पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतक के घर के सामने साढ़ू का परिवार भी रहता है, लेकिन हत्या के बाद उनका बेटा सचिन गायब था। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसकी छानबीन शुरू की। तब उसके दोस्त अरूण उर्फ घोड़ा का पता चला।
घोड़ा के बारे में पता चला कि वह अक्सर चोरी करता है। इसके बाद पुलिस ने घोड़ा और मोनू की तलाश की जो गायब मिले। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और इस दौरान घोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद घोड़ा ने पूरे मामले को पुलिस के सामने खोल कर रख दिया।
| ReplyForward |