घर से स्कूल निकली छात्रा का अपहरण
पिता के मोबाइल में 9 लाख की फिरौती मांगने का आया मैसेज।
virat24 ,रीवा । घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी जब वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान किशोरी के मोबाइल से पिता के मोबाइल में 9 लाख रु की फिरौती मांगने का मैसेज आ गया। किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही परिवार जनों के हथ पांव फूल उठे । भागते हुए थाना पहुंचे और पूरी घटना बताई। छात्रा के अपहरण और फिरौती की जानकारी लगते ही पुलिस की नींद उड़ गई। आनन-फानन में टीमें गठित कर साइबर की मदद से तलाश शुरू की गई तो पुलिस को किशोरी का लोकेशन सतना में मिला । पतासाजी करने पर जानकारी हुई कि उक्त मैसेज किशोरी के मोबाइल से ही भेजा गया था, किशोरी का लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली जानकारी से पुलिस ने थोड़ा राहत की सांस ली क्योंकि किशोरी किसी व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि अकेले जाती दिखी है। हालांकि पुलिस किशोरी को दस्तयाब करने हाथ पाव चला रही है। फिरौती की रकम मांगने के बाद किशोरी का मोबाइल बंद है जिसके चलते अन्य कई प्रकार के संदेश भी किए जा रहे हैं। मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है ।जहां शनिवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी का अपहरण हो गया फिलहाल पुलिस की कई टीमें किशोरी को बरामद करने के लिए लगाई गई है।
000000000000000000
लापता युवक का केवटी जलप्रपात में मिला शव
vrat24, रीवा। सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योटी जलप्रपात में रविवार की सुबह एक युवक का शव देखा गया, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई,तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त दीपक मिश्रा पिता विद्या भूषण मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी शाहपुर के रूप में हुई ,जिसकी गुमशुदगी 11 मार्च को थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि युवक नासिक में रहकर निजी कंपनी में काम करता था और दिसंबर महीने में अपने ग्रह ग्राम शाहपुर आया था।11 मार्च को अचानक घर से निकला और जब शाम को घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई , जिसकी तलाशी की जा रही थी, जलप्रपात में शव देखे जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदा युवक के परिजनों को सूचना दिया तो वह भी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त कर ली। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और युवक ने आत्मघाती कदम किन कारणों के चलते उठाया है इसकी जांच कर रही है।
000000000000000000000