घर से लापता किशोरी को पुलिस ने भोपाल से किया दस्तयाब अपने ही मोबाइल से भाइयों के मोबाइल में मैसेज भेज कर मांगी थी 9 लाख की फिरौती इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद इंजीनियर दोस्त से मिलने के लिए छोड़ा था घर

घर से लापता किशोरी को पुलिस ने भोपाल से किया दस्तयाब
अपने ही मोबाइल से भाइयों के मोबाइल में मैसेज भेज कर मांगी थी 9 लाख की फिरौती
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद इंजीनियर दोस्त से मिलने के लिए छोड़ा था घर

virat24 ,रीवा ।पश्चिमी सभ्यता की तड़क-भड़क और इंटरनेट मे परोसी जा रही अश्लील सामग्री के चलते आए दिन किशोर किशोरी जहां गलत गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। वहीं घर छोड़कर भाग रहे है । मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के झाझर गांव का है, जहां विगत दिनों स्कूल के लिए निकली किशोरी लापता हो गई थी, जिसके मोबाइल से उसके भाइयों के मोबाइल में फिरौती मांगने का मैसेज आया था, उक्त किशोरी को पुलिस ने 5 दिन बाद भोपाल से दस्तयाब कर लिया है। जिसका न्यायालय ने बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि विगत 2 वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भोपाल निवासी युवक से दोस्ती हुई थी  जिससे अक्सर फोन में बातचीत होती थी, 13 मार्च को किशोरी को जानकारी हुई कि उसका दोस्त दिल्ली से भोपाल  आने वाला है, जिससे मिलने के लिए वह ग्रह ग्राम से रीवा पहुंची और अंबे ट्रेवल्स की बस में बैठ कर भोपाल के लिए निकल गई, बस में बैठे यात्री के मोबाइल से हॉटस्पॉट  लेकर अपने दोनों भाइयों के मोबाइल में फिरौती की मांग का मैसेज भेज दिया, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई थी और भोपाल से दस्तयाब कर लिया।
नाबालिग होने की जानकारी मिलते ही दोस्त के उड़ गए होश
बताया जाता है कि जिस दोस्त से मिलने किशोरी भोपाल पहुंची थी, वह इंजीनियर की पढ़ाई करता है,और पिता पत्रकार है, जैसे ही भोपाल में दोनों मिले तो युवक ने उम्र पूछा और जानकारी लगते ही की लड़की नाबालिक है  उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, वह वापस जाने की बात बोला तो किशोरी जिद पर अड़ गई और वही काम दिलाने की बात कहने लगी ,नाबालिग  के गले पढ़ने से युवक परेशान हुआ और पूरी घटना अपने मकान मालकिन से बताई तो उसने किसी गर्ल्स हॉस्टल में ठहरा कर परिजनों को सूचना देने की बात कही, जिसके बाद किशोरी को गर्ल्स हॉस्टल में ठहराया गया और युवक ने टिकट बुक करा कर रीवा भेजने की कोशिश की लेकिन किशोरी आने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद 2 दिन रेलवे स्टेशन में काटा और रीवा से पहुंची पुलिस दस्तयाब कर लिया।
खुद सेल्फी लेकर भाइयों को लिखी गाली और मांगी फिरौती
किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जो फोटो उसमें फिरौती की मांग के साथ भाइयों के मोबाइल में भेजी थी वह घर में ही खींच ली थी, और  बस में मिले शिक्षक यात्री के मोबाइल से हॉटस्पॉट से नेट लेकर भाइयों को भेजी थी, जिसमें अश्लील गालियों के साथ फिरौती की मांग की थी।
भाइयों को दी नसीहत कहा तुम अपनी देखो
बताया जाता है कि पुलिस किशोरी को कड़ी मशक्कत के बाद भोपाल से जब लेकर रायपुर पहुंची तो भाइयों ने नाराजगी व्यक्त की जिन्हें फटकार लगते हुए किशोरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह उसकी चिंता ना करें अपनी देखें वह कितने ईमानदार है। वही जब पुलिस ने भोपाल निवासी युवक को जेल भेजने की बात कही तो पुलिस के सामने खड़ी हो गई और कहा कि गलती मेरी है अगर जेल भेजना है तो मुझे भेजो वह शादी करेगी तो इसी लड़के से करेगी जिसकी बात सुनकर परिवार के लोगों का भी फिर शर्मिंदा से झुक गया।
साइबर की मदद से दस्तयाब करने में मिली सफलता
बताया जाता है कि किशोरी जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की थी पुलिस ने उसे साइबर की मदद से ट्रेस किया तो वह मैसेज उसी के मोबाइल नंबर से भेजा गया था, और किशोरी की लोकेशन सतना में मिली थी, साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था तो किशोरी अकेले ही टैक्सी में बैठकर रीवा पहुंची और रीवा से मां अंबे ट्रैवल्स की बस में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हुई ,किशोरी के मोबाइल में मिले दिल्ली निवासी युवक के मोबाइल की पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की ओर भोपाल टीटी नगर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही युवक और युवती का मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़ा और रीवा लेआई। किशोरी को तैयार करने में रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी एसआई मृगेंद्र सिंह ,एएसआई अभय राज सिंह ,आरक्षक रामनिवास आरक्षक विजय यादव और महिला आरक्षक सीमा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किशोरी को लेकर पुलिस टीम रीवा पहुंची जहां न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वर्जन
इंस्टाग्राम से दोस्ती होने के बाद किशोरी दोस्त से मिलने भोपाल पहुंची थी, खुद अपने भाइयों के मोबाइल में फिरौती का मैसेज भेजा था, जिसे साइबर की मदद से दस्तयाब कर लिया गया है, जिस युवक से मिलने पहुंची थी उसके द्वारा टिकट बुक कर रीवा भेजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन किशोरी जिद पर अड़ी थी और घर आने के लिए राजी नहीं थी, किशोरी का 164 का बयान दर्ज करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
मृगेंद्र सिंह थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *