घर में सेंध लगाकर सोने चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए बदमाश।

घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला
virat24 ,रीवा । पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुई बातचीत मारपीट तक पहुंच गई और देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक लोग घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में महिला घायल हुई , जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना मंनगवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार पंचवती पटेल पति शिव मूर्ति पटेल उम्र 50 वर्ष का विवाद परिवार में चल रहा था, दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी गाली गलौज तक पहुंच गई है और बात इतनी बिगड़ी की आधा दर्जन लोग एकत्र होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद पीड़िता थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मानें तो घर में हमला करने वालों में विपुल पटेल ,राम भुवन पटेल, बाल गोविंद पटेल ,आनंद पटेल, बृज मोहन, महेश और बाल गोविंद शामिल थे। सभी निवासी महुआ थाना मंनगवा के बताए जाते हैं । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया है।
00000000
घर में सेंध लगाकर सोने चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए बदमाश।
virat24,रीवा ।मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहाई गांव में बड़ी चोरी की वारदात घटित हुई है।बदमाशों ने सेंध लगाकर घर में रखी पेटियों को उठा ले गए, जिनमें जरूरी दस्तावेजों के साथ सोने चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई थी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर जब कहीं सामान नहीं मिला तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जाता है कि बदमाशों ने उस कमरे  में पीछे से सेंध लगाई थी जँहा सोने चांदी के जेवर और दस्तावेज रखे हुए थे, घर से कुछ दूरी पर खाली पेटियां बरामद हुई है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है ।पीड़ित जगदीश प्रसाद पटेल पिता चंद्रभान पटेल निवासी बेलहाई की शिकायत पर  मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने देर रात्रि सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें लाखों रुपए के कीमती गहने जेवर चोरी कर ले गए और परिवार सोता रह गया।
0000000
 करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत
virat24 ,रीवा । घर में बीड़ी बना रही महिला उस समय करंट की चपेट में आ गई जब जमीन में रखे पंखे को पकड़कर अपनी तरफ घुमाने लगी ,पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी घर के लोगों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। घटना गढ़ थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती की बताई जाती है । मिली जानकारी के अनुसार रुबीना बानो पति मोहम्मद सलाम उम्र 25 वर्ष बुधवार की सुबह घर में बीड़ी बना रही थी, जिसके पास फर्राटा पंखा लगा हुआ था, जिसे अपने तरफ घूमाते समय करंट की चपेट में आ गई ,घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर नायब तहसीलदार और गढ़ पुलिस पहुची और पंचनामा कार्यवाई  कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जाता है कि महिला का  2 वर्ष का बच्चा है जो कुछ दूर था, गनीमत रही कि वह करंट की चपेट में नहीं आया।
0000000000000
खेत से समर्सिबल पंप चुरा ले गए बदमाश
vrat24, रीवा। खेत में लगा समर्सिबल पंप चोरी हो जाने की जानकारी किसान को मिली तो उसके हाथ पांव फूल उठे। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई, पुलिस विवेचना के बाद मामला पंजीबद्ध किया है ।बताया जाता है कि लंबे समय से किसान खेत में पंप देखने नहीं गया था, अचानक पहुंचा तो जानकारी हुई। घटना पनवार थाना क्षेत्र के बरेती खुर्द की बताई जाती है।  जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह बघेल पिता पंच बहादुर सिंह बघेल उम्र 39 वर्ष निवासी डीहिया कला के खेत में समर्सिबल पंप लगा हुआ था, जिसे अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया, बताया जाता है कि पंप हाउस की रखवाली करने के लिए कोई व्यक्ति नहीं रहता था जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
00000000
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
vrat24 ,रीवा। बुधवार की दोपहर हल्की बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नारियल बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले व्यापारी की मौत हो गई। घटना लौर थाना क्षेत्र के देवतालाब शंकर मंदिर के पास की बताई जाती है । मिली जानकारी के अनुसार ओम महेश गुप्ता निवासी लौर नारियल की दुकान लगाकर परिवार चला रहा था। बुधवार की दोपहर अचानक बारिश हुई तो वह पेड़ के नीचे अपना ठेला खड़ा कर छिप गया जहां अचानक आकाशी बिजली गिरी और वह अचेत होकर गिर पड़ा ,आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस एंबुलेंस पहुंचती तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे, मौके पर पहुंची लौर थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया है। गनीमत रही कि घटना के समय मौजूद अन्य दुकानदार और दर्शनार्थी आकाशीय बिजली की चपेट में नहीं आए अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी, मंदिर के पास हुई घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
000000000
send लगाकर सोने चांदी के जेवर चोरी
vira2, रीवा। जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ।प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक घर दुकानों में चोरी हो रही है ,वहीं दर्जनों वाहनों को बदमाश चुरा ले जाते है। ताजी घटना जवा थाना क्षेत्र के बरौली की है, जहां नंदलाल गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष के घर की दीवार तोड़कर घुसे बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए, पीड़ित परिवार को सुबह जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई ।भागता हुआ थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया ,बताया जाता है कि बदमाशों ने लाखों रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए और परिवार सोता रह गया। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
0000000000
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाल अपचारी 
पूछताछ में चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद।
vrat24 ,रीवा । जिले में हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है ,पुलिस के द्वारा कबाड़ियों के दुकान में भी छापेमार कार्यवाई की  लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली। बदमाश पलक झपकते नए वाहनों को पार कर देते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगती। बाइक चोरी के एक नाबालिक चोर को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की तो उसने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करा दिया। पुलिस जिससे पूछताछ कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक लेकर एक बाल अपचारी तफरी कर रहा है ,सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और वाहन चेकिंग लगा दिया तो बाल अपचारी युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया,पूछताछ में पता चला कि किसोर हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आया है,जो जेल से बाहर आते ही बाइक बेचने के प्रयास में था, जो पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने पूछताछ किया तो चोरी की दो घटनाओं को कबूल करते हुए चोरी की बाइक बरामद करा दिया। पहली बाइक ललन सिंह निवासी दलदल थाना रामपुर बघेलान जिला सतना की थी जो किराए के घर के सामने से चोरी हो गई थी ,उक्त बाइक क्रमांक एमपी 19जे J3498 को पुलिस ने जप्त कर लिया है ।दूसरी चोरी लोकनायक स्कूल के पास तरहटी में हुई थी। जहां जावेद अंसारी अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक एमपी 17 एमजे 9362 को खड़ा कर अंदर चला गया और पलक झपकते ही बाइक चोरी हो गई थी। दोनों बाइकों को पुलिस ने बरामद कर लिया। और आरोपी से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

000000 घर से लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर नगदी लेकर भागने वाले किशोर को पुलिस ने मैहर रेलवे स्टेशन से पकड़ा 
virat24 ,रीवा । शातिर दिमाग किशोर अपने घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर लापता हो गया। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान युवक कई बार लोकेशन बदलता रहा, पुलिस को देर रात करीब 10 बजे मैहर रेलवे स्टेशन मैं लोकेशन ट्रेस हुई। जिसके बाद जीआरपी पुलिस की मदद से युवक को पकड़ा गया, जिससे लगभग चार लाख रु कीमती सोने चांदी के जेवर और 24000 नगदी बरामद हुई है। पुलिस युवक को पकड़कर घर ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।गौरतलब है कि बिछिया थाना क्षेत्र के राघव राम नगर निवासी किशोर मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे बिना बताए कहीं चला गया था, जिसकी तलाश के दौरान जानकारी हुई कि घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी भी अपने साथ ले गया है। किशोर के पास सोने चांदी के जेवर और नगदी होने से किसी बड़े घटना में फंसने की आशंका  के चलते बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने आनन-फानन में साइबर सेल से मदद ली और  मैहर जीआरपी की मदद से किशोर को बरामद कर लिया। जिससे सोने चांदी के जेवर और नकदी बरामद हो गई। जेवरातों के साथ  किशोर को सुरक्षित मिलने से परिजनो ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बताया जाता है कि किशोर बचपन से ही शातिर दिमाग है जो कई बार घर छोड़कर भाग चुका है। बुधवार को घर से ही सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर चंपत हो गया था, जो पुलिस की पकड़ में आ गया और किसी अपराधी के हाथ में लगने से पहले पुलिस ने परिवार के सुपुर्द कर दिया।

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *