सट्टा पर्ची काटते सटोरिया गिरफ्तारजागरण, रीवा।सट्टा पर्ची काटने वाले को पुलिस के द्वारा गिफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में सट्टा पर्ची काटी जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सट्टा पर्ची काटने वाले को किया गया गिरफ्तार किया है,बताया जाता है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीटीएस गेट के पास पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा पर्ची काटकर खिला रहे है, लोगो से पैसा ले रहे है, सूचना पर उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुये रेड कार्यवाही की गई, दौरान कार्यवाई रंगे हाथ पर्ची काटते पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू रावत पिता यमुना प्रसाद रावत उम्र 26 साल निवासी पीटीएस कालोनी थाना समान जिला रीवा का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से सट्टा पर्ची एक डाट पेन 565 रूपये नगदी जप्त किया गया और सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई।
000000000000000घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
virat24,रीवा। घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी का सामान बरामद किया गया है।गौरतलब है के8 07/04/2021 को फरियादी सुनील पाण्डेय पिता मधुसूदन पाण्डेय उम्र 35 साल निवासी नेहरूनगर थाना समान जिला ने रिपोर्ट लिखाया कि दिनांक 06/04/2021 को रात में पोर्च में रखा इनटेक्स कंपनी का स्पीकर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मे लिया गया,इस दौरान आरोपी सुमित उर्फ अमित शुक्ला पिता संतप्रसाद शुक्ला उम्र 21 साल निवासी ग्राम सूरा थाना मनगवा जिला रीवा हाल नेहरूनगर रीवा के कब्जे से चोरी गया इनटेक्स कंपनी का स्पीकर एवं गणेश भगवान की मूर्ति एव शिवलिंग को जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जंहा से न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया है।