घर बना वृद्ध महिला का कब्रगाह शार्ट सर्किट से लगी आग महिला जलकर हुई राख सेमरिया थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में हुई ह्रदय विदारक घटना

घर बना वृद्ध महिला का कब्रगाह
शार्ट सर्किट से लगी आग महिला जलकर हुई राख
सेमरिया थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में हुई ह्रदय विदारक घटना
virat24, रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब वृद्ध महिला के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लौ उठती दिखाई दी। जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया, जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक घर के अंदर फंसी वृद्ध महिला जलकर राख हो गई ।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, मिली जानकारी के अनुसार देवतिया तिवारी पिता अवधशरण तिवारी उम्र 80 वर्ष निवासी ओबरा अपनी दो विधवा बहुओं के साथ कच्चे मकान में रह रही थी, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी दोनों बहुएं घर से बाहर महुआ बिनने और एक आगनवाड़ी केंद्र चली गई थी , वृद्ध महिला घर में अकेली थी। अचानक घर से आग की लपटें उठती दिखाई दी तो आसपास के लोग पहुंचे जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक महिला जलकर राख हो गई। प्रथम द्रष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। महिला का शव घर के दरवाजे वे मिला है, जिससे माना जा रहा है कि वह बिस्तर में लेटी थी आग लगने के बाद घर से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन पैर से अपाहिज होने के चलते वह बाहर नहीं निकल पाई और घर  ही उसका कब्रगाह साबित हुआ। गनीमत रही कि उक्त घर से लगे अन्य घरों तक आग नहीं पहुंची अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी, फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है । बताया जाता है कि वृद्ध महिला के दो बेटे थे जिनकी आकाशमिक  मौत हो चुकी है, जिसमें एक बेटे की बहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है जो आंगनवाड़ी चली गई थी, जबकि दूसरी बहू महुआ बीनने गई थी, अकेली वृद्ध महिला के घर में अचानक आग लगी और वह बाहर नहीं निकल पाई जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
फ़ोटो
ऑटो सवार महिला का बैग छीनकर भागे बाइक सवार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कॉलेज चौराहे के पास हुई दिनदहाड़े घटना
virat24

रीवा ।कोविड-19 के खतरे को देखते हुए पुलिस के द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन पुलिस को चुनौती देते हुए बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने ऑटो सवार महिला से पर्स छीन कर फरार हो गए। बताया जाता है कि महिला के पर्स में पुराना मोबाइल ,मंगलसूत्र, अंगूठी ,झुमका 1 जोड़ी पायल 4 जोड़ी बिछिया 6 नग नाक की कील 3 लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमती सामान और10000 नगदी छीन कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राम सागर शर्मा पिता रामानुज द्विवेदी उम्र 58 वर्ष निवासी नेहरू नगर रीवा वार्ड क्रमांक 13 थाना समान गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी एवं बहू के साथ ऑटो में बैठकर रीवा से जबलपुर के लिए घर से निकले थे ,ऑटो में पहले से एक युवक बैठा था जो कालेज चौराहे के पास ऑटो से उतर कर चला गया। ऑटो धीमी गति से चल रही थी, पीड़ित परिवार  ऑटो से सुबह करीब 5,20 बजे जैसे ही एजी कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक पहुंचे और पत्नी के गोद में रखा पर्स छीन कर भाग निकले। आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है ,जो अपना चेहरा बांध रखा थे। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
00000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *