घर की बगिया से चंदन के कीमती पेड़ चुरा ले गए बदमाशभाजपा नेता के घर हुई चोरी की वारदात

दुकान से मंगलसूत्र मोबाइल और नगदी ,रीवा ।

virat24 ज्वेलर्स की दुकान से मंगलसूत्र ,मोबाइल और नगदी बदमाशों ने पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन दुकान संचालक को हुई तो भागती हुई थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रतहरा की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रावती कोरी पति रामकृपाल कोरी उम्र 35 वर्ष निवासी बेलाहा हाल निवास पर रतहरा की दुकान में घुसकर बदमाशों ने एक मंगलसूत्र एक विवो कंपनी का मोबाइल और 5000 नकदी चुरा लिया, पीड़ित की माने तो मंगलसूत्र घुथने के लिए आए थे, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया ,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमास के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।
00000000000000
दहेज के लिए प्रताणित करने वाले  पति सास,ससुर के खिलाफ मामला दर्ज।
virat24,रीवा । नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई गई थी, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काउंसलिंग करवाई और दोनों पक्षों को समझाइस दिया।इसके  बावजूद ससुराल पक्ष में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर दहेज एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।घटना सतना जिले के न्यू रामनगर की है ,मिली जानकारी के अनुसार रवीना खान पिता रहीस खान उम्र 25 वर्ष निवासी ईदगाह मोहल्ला थाना गोविंदगढ़ का विवाह 2020 में हुआ था, शादी के बाद कुछ ही समय के बाद ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। जिसकी शिकायत  महिला थाने में दर्ज कराई थी ,बताया जाता है कि दहेज लोभियो के द्वारा दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जांच के दौरान महिला थाना प्रभारी ने पति महमूद खान पिता मुनव्वर खान उम्र 32 वर्ष ,ससुर मुनव्वर खान पिता बाकर खान उम्र 65 वर्ष और सास  कमरुन्निसा पति मुनव्वर खान उम्र 58 वर्ष निवासी न्यू रामनगर थाना रामनगर जिला सतना वर्तमान निवास रॉयल कोर्ट  प्लॉट नंबर 102 सेक्टर नंबर 34 खारघर नवी मुंबई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि महिला को पति, सास ससुर के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था ,जिसकी काउंसलिंग करवाने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो कार्यवाई की गई है।
0000000000
घर की बगिया से चंदन के कीमती पेड़ चुरा ले गए बदमाशभाजपा नेता के घर हुई चोरी की वारदात

virt24 ,रीवा । लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर चंदन तस्कर जिले में सक्रिय हो गए है।ताजी घटना सिरमौर थाना क्षेत्र के खैरहन गांव की है । जहां घर में लगे कीमती चंदन के पेड़ चोरी हो गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पेढ मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई, आसपास तलाश किया जब कहीं जानकारी नहीं मिली तो थाना पहुंचकर शिकायत कराई है ।बताया जाता है कि बगिया की रखवाली करने वाले बजरंगी साकेत पिता सोनेलाल साकेत उम्र 46 वर्ष निवासी खैरहन थाना सिरमौर मैं शिकायत दर्ज कराया है कि वह भाजपा नेता कमलेश्वर सिंह के बगीचे की रखवाली करता है जिनकी बगिया में कीमती चंदन के पेड़ लगे थे ,जिन्हें बीती रात में बदमाशों ने चोरी कर लिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चंदन चोरी का मामला दर्ज कर लिया बताया जाता है कि बदमाशों ने  चार पेड़ जिनकी कीमत 40,000 से अधिक बताई जाती है , चोरी कर ले गये। आपको बता दें कि गढ़, रीवा ,गोविंदगढ़ क्षेत्र में चंदन चोर सक्रिय थे जो सैकड़ों चंदन के पेड़ चोरी कर ले गए है।अभी तक  आरोपी पकड़ में नहीं आए ,विगत दिनों रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने चंदन चोरी के आरोपी को पकड़ा था लेकिन उससे कुछ खास नहीं उगलबा पाई ,एक बार फिर अब चंदन तस्कर सक्रिय हो गए हैं ,जिन्होंने सिरमौर क्षेत्र में भाजपा नेता की बगिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *