| गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार virat24, रीवा। गलत नियत से किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पवन कोल पिता बुद्धा कोल निवासी माद थाना मंनगवा किशोरी के साथ गलत नियत से जोर जबस्ती किया था, घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई तो पुलिस आनन-फानन में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। 0000000000000000 फरार आरोपी गिरफ्तार 38 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में चल रहा था फरार virat24 ,रीवा। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वारंटीयो की धरपकड़ अभियान के तहत बैकुंठपुर पुलिस ने 38000 के चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे आरोपी अतुल सिंह निवासी पल्हान को हिरासत में लिया है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पेट्रोल पंप का संचालक है जिसके खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है, हाजिर न होने के चलते न्यायालय ने वारंट जारी किया था। 0000000000000000 बकाया बिल वसूली करने पहुंचे लाइनमैन के साथ गाली गलौज virat24, रीवा। बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ उपभोक्ता ने गाली गलौज करते हुए धमकी दिया, जिसकी शिकायत कर्मचारी ने थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना लौर थाना क्षेत्र के देवतालाब की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रामबहोर पटेल पिता मलाधर पटेल निवासी चंद्रमौली थाना मऊगंज हाल पदस्थापना देवतालाब सोमवार को पलिया दुबान निवासी विष्णु उपाध्याय के घर बिजली के बिल का बकाया वसूली करने पहुंचा था, जिसके साथ उपभोक्ता विष्णु उपाध्याय ने गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दिया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। बताया जाता है कि विवाद उस समय गहरा गया जब लाइन मैन कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो उसके साथ झुमा झटकी की गई। लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। 000000000000000000 मोटरसाइकिल चोरी के बाल अपचारी बालक अभिरक्षा में virat24, रीवा ।मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो बाल अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया है। जिनके कब्जे से चोरी की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल और होंडा सीडी डीलक्स बरामद की गई है । पकड़े गए बाल अपचारी बालकों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रामकिशोर कोरी पिता लुशाई कोरी उम्र 55 वर्ष निवासी कोरियान मोहल्ला संजय नगर थाना समान ने शिकायत दर्ज कराया था कि 22 अक्टूबर 20 को लगभग 2:30 बजे उसकी मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक एमपी 17 एमएच 4594 घर के सामने से चोरी हो गई है। इसी प्रकार फरियादी सुभाष प्रसाद शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 36 वर्ष निवासी के केके नर्सिंगहोम के पीछे ने शिकायत दर्ज कराया था कि 10 जनवरी 21 को 5 बजे शाम हीरो होंडा सीडी डीलक्स को घर के सामने से अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद हो गई। 000000000000000ReplyForward | |