कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ललितपुर सिंगरौली रेलवे पीड़ितों को नौकरी की रखी मांग

कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ललितपुर सिंगरौली रेलवे पीड़ितों को नौकरी की रखी मांग

विराट24 -ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित की गई जमीन और किए गए वादे पर रेलवे के द्वारा खरा न उतरने पर जहां किसानों के द्वारा लंबे समय से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, वही 4 जिलों के सांसदों के द्वारा उक्त मामले को राज्यसभा लोकसभा में उठाया गया, लेकिन अभी भी जमीन देने वाले किसानों के परिजनों को नौकरी नहीं मिल पाई ,किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस नेता कपिध्वज सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा श्री सिंह ने बताया कि ललितपुर रेलवे लाइन के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी और नौकरी का आश्वासन दिया गया था ,कुछ लोगों को तो नौकरी मिली लेकिन अभी भी लगभग आधे लोगों को नौकरी नहीं मिल पाई ,जबकि बचे हुए सभी लोग पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *